{"_id":"5d1988a48ebc3e3ce9646326","slug":"cousin-brothers-killed-sister-and-her-boyfriend-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: झूठी शान की खातिर युवती के चचेरे भाइयों ने की थी प्रेमी युगल की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खुलासा: झूठी शान की खातिर युवती के चचेरे भाइयों ने की थी प्रेमी युगल की हत्या
Mon, 01 Jul 2019 09:44 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 01 Jul 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों आरोपी और घटना के संबंध में जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी पुलिस ने शनिवार को प्रेमी युगल हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि युवती के चचेरे भाइयों ने लाठी से पीटकर दोनों की हत्या की थी। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, तीन अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। 24 जून को दोनों के शव गांव के बाहर झाड़ियों से बरामद हुए थे।
एएसपी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव गणेशपुर निवासी पाल सिंह की पुत्री कोमल व गांव निवासी केशव सिंह के पुत्र अमन के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को हो गई थी। इस बीच परिजनों ने कोमल की शादी तय कर दी तो अमन परेशान हो गया। 20 जून को दोनों खेत में मिलने पहुंचे तो पीछे से चचेरा भाई मोहित, राहुल, परिवार के ही विपिन, अरविंद और मानसिंह के साथ पहुंच गया।
झाड़ियों में दोनों को देख वे सभी होश खो बैठे। इसके बाद प्रेमी युगल को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपने घर चले गए और युवती को ढूंढने का नाटक करने लगे थे। 24 जून को जब प्रेमी युगल के शव बरामद हुए तो सभी आरोपी गांव से भाग चुके थे।

तीन आरोपी हैं फरार
युवती के पिता, भाई व कुछ अन्य परिजनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही थी। मोहित की गिरफ्तारी होने के बाद जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई कबूल कर ली। उसने बताया कि उसने ही विपिन, अरविंद, मानसिंह और राहुल के साथ मिलकर हत्या की है।
आरोपी ने बताया कि बहन की वजह से काफी बदनामी हो रही थी। रविवार को एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि भागे हुए तीन आरोपी मानसिंह, अरविंद और राहुल की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
मृतका के माता-पिता व भाई पूरे घटनाक्रम से अंजान थे। उन्हें नहीं पता था कि पुत्री व प्रेमी की हत्या उनके ही परिवार के लोगों ने की है। एएसपी ने बताया कि परिजनों को कोई जानकारी नहीं थी। उनका इस घटना से कोई संबंध नहीं रहा।