फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   couple killed with axe in agra

पत्नी और प्रेमी को फावड़े से काट डाला, खून से सने हाथ लेकर पहुंचा थाने, बोला- लाशें घर में पड़ी हैं

Tue, 05 Feb 2019 05:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Feb 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
couple killed with axe in agra
मृतक महिला और उसके प्रेमी को फाइल फोटो
आगरा में मंगलवार को दोहरे हत्याकांड ने लोगों का दिल दहला दिया। दिनदहाड़े महिला और उसके प्रेमी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी खून से सने हाथ और कपड़े लेकर थाने पहुंचा और पुलिस से बोला, पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या करके आया हूं, लाशें घर में ही पड़ी हैं।
विज्ञापन


आरोपी की बात यह सुनकर पुलिस वालों के होश उड़ गए। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, जहां दोनों शव खून से लथपथ पड़े मिले। मौका-ए-वारदात पर फावड़ा भी रखा मिला, जिससे दोनों की हत्या की गई। इस वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। लोग दहशत में आ गए।  
विज्ञापन


थाना मनसुखपुरा के गांव बड़ापुरा मंगलवार दोपहर तीन बजे लक्ष्मी (28) और उसके प्रेमी दीपक (30) की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। आरोप लक्ष्मी के पति ऋषि तोमर पर है। उसने अपने घर में लक्ष्मी और दीपक को बंद कमरे में देखा तो आपा खो बैठा। और उस वारदात को अंजाम दे डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजर देख पुलिस के उड़े होश

couple killed with axe in agra
घर में पड़े महिला और युवक के शव
आरोपी के साथ थाना पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मंजर देख होश उड़े गए। कमरे में चारपाई पर ही दीपक पुत्र जगत नारायण निवासी राजाखेड़ा, धौलपुर और लक्ष्मी की लाशें पड़ीं थी। दोनों के सिर में फावड़े से कई प्रहार किए गए थे। 

कमरे में फर्श खून से सन गया था। कमरे के अंदर ही चारपाई के पास फावड़ा पड़ा था। पुलिस ने ऋषि पुत्र रामलाल को गिरफ्तार कर लिया। दीपक के चाचा राजेन्द्र ने ऋषि व अन्य अज्ञात लोगों  के नाम से थाने में तहरीर दी है। 

वे लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि हत्या में ऋषि अकेला नहीं, और लोग भी शामिल हैं। सीओ बाह सत्यम कुमार का कहना है कि अभी तक की जांच में यही पाया गया है कि हत्या अकेले ऋषि ने की है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

कमरा न खोले जाने पर आया गुस्सा

couple killed with axe in agra
आरोपी ऋषि तोमर
ऋषि से पुलिस ने पूछताछ की है। इसके बारे में पुलिस ने बताया कि वो दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी करता है। सोमवार को घर आया था। मंगलवार की दोपहर को मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर घर से बाहर गया था। कह गया था कि रिश्तेदारी में जा रहा हूं, देरी से आऊंगा। 

मोबाइल की याद आई तो उसे लेने वापस आया था। कमरा अंदर से बंद था। उसने दरवाजे थपथपाया। पत्नी न दरवाजा खोलने के लिए आई और न ही उसने कोई जवाब दिया तो ऋषि को गुस्सा आ गया। उसने धक्का दिया तो कुंडी खुल गई।

अभी बताता हूं कहा और काट डाला

पुलिस ने बताया कि जब ऋषि कमरे के अंदर पहुंचा तो पत्नी और दीपक को साथ देखकर उसे गुस्सा आ गया। अचानक गेट खुलने से दीपक सकपका गया था। उसने ऋषि से पूछा कि तू कौन है? यह सुनते ही ऋषि बाहर आया, फावड़ा उठाया, अंदर जाकर बोला, अभी बताता हूं, मैं कौन हूं और दीपक के सिर पर फावड़े से वार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed