फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Communal tension in Runkta

दरिंदगी की दास्तां सुन खौल उठा खून

Wed, 18 Nov 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 18 Nov 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
Communal tension in Runkta
बालिका ने घर जाकर छात्र की दरिंदगी की दास्तां सुनाई तो उसके परिवार वालों का खून खौल उठा। वे आरोपी को सबक सिखाने चल दिए। और लोगों को पता चला, तो वे भी साथ हो लिए। लोगों ने बताया कि धार्मिक शिक्षण संस्थान तकरीबन दस साल पुराना है। यहां 78 छात्र धार्मिक शिक्षा लेते हैं।
विज्ञापन

रुनकता पहुंचे भाजपा और विहिप नेताओं ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक राना, ब्रज क्षेत्र महामंत्री भानु प्रताप सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, प्रमोद गुप्ता, नीरज सिकरवार कस्बा पहुंच गए। उन्होंने लोगों से बातचीत की। घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियोें से आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं विहिप के ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पारासर, राजेंद्र गर्ग, मदन वर्मा ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। उधर, शिवसेना जिला प्रमुख वीनू लवानिया ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने हाथों में उठाए डंडे
छात्र की हरकत के बाद महिलाएं भी आक्रोशित हो गईं। उन्होंने हाथों में डंडे ले लिए। इसके बाद संस्थान पर पहुंचकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। यह देखकर पुलिस अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। बाद में महिला पुलिस को भी बुला लिया गया। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह उन्हें शांत किया।
बालिका की बहादुरी से हारा दरिंदा
पीड़ित बालिका कक्षा पांच की छात्रा है। उसने खुद को छात्र के चंगुल से बचाने के लिए साहस दिखाया। वह अकेले ही उससे भिड़ गई। उसने जिस लोटे से उसके सिर पर वार किया, उसने उसी से उस पर पलटवार कर उसे घायल कर दिया। वह उसे पीटता रहा, फिर भी वह मुंह से कपड़ा निकालने में कामयाब रही। वह जोर से चिल्लाई, जिससे आरोपी के हाथ पांव फूल गए।
दो बार कराई शनाख्त परेड
आगरा। बालिका से दुष्कर्म के प्रयास की घटना के बाद पुलिस ने संस्थान के छात्रों की दो बार शिनाख्त परेड कराई। उपस्थित रजिस्टर भी देखा। इसमें 78 छात्रों में से तीन छात्र गायब मिले। इनमें से एक संस्थान में रहता है, जबकि दो कसबा के रहने वाले हैं। 
तनाव कम करने को आगे आए बुजुर्ग
तनाव कम करने के लिए बुजुर्ग आगे आ गए। उनका कहना था कि कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है। मगर, सभी को संयम से काम लेना होगा। आरोपी को उसकी हरकत की सजा पुलिस देगी।

तहरीर में एक, बयान में तीन आरोपी
बालिका के परिवार ने तहरीर में एक आरोपी बताया है लेकिन पुलिस को दिए बयान में उन्होंने तीन छात्रों पर आरोप लगाया है। संस्थान से तीन ही छात्र गायब मिले हैं। इनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed