{"_id":"5813a3194f1c1b980dbc1ec0","slug":"communal-tension-in-namner","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामनेर में सांप्रदायिक तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नामनेर में सांप्रदायिक तनाव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
बजरंग दल कार्यकर्ताओं की पिटाई के बाद हंगामा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना रकाबगंज के नामनेर में शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे बजरंग दल कायकर्ताओं की पिटाई किए जाने के बाद सांप्रदायिक तनाव के हालात बन गए। दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। आरोप है कि गुस्साए बजरंगियों ने दूसरे समुदाय के एक ठेल विक्रेता का सामान पलट दिया। झगड़े में छह कार्यकर्ताओं को चोट आई हैं। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया। पूरा इलाके में पुलिस तैनात की गई है। उधर देर रात तक रकाबगंज थाना में बजरंगी पिटाई के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा करते रहे।
नामनेर में बजरंग दल गौरक्षा प्रकोष्ठ का कार्यालय है। इसके पास ही एसआर हास्पिटल के सामने कार्यकर्ता अभिषेक शर्मा, सुनील जैन, विशाल मिश्रा, आकाश शर्मा और विशाल खड़े थे। सड़क के दूसरी तरफ दूसरे समुदाय के लोग चाय के ठेले पर खड़े थे। आरोप है कि उन्होंने बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसका उन्होंने विरोध किया।
इसी पर पास के मोहल्ले से दूसरे समुदाय के कई लोग पहुंच गए। उन्होंने बजरंग दल कार्यकर्ताओं की लाठी-डंडों से पिटाई लगा दी। इसमें सभी छह कार्यकर्ताओं को चोट आई। सूचना पर बजरंग दल से काफी कार्यकर्ता पहुंच गए। उधर दूसरे समुदाय के लोग जमा हो गए। आरोप है कि बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शकील की चाय की दुकान का समान पलट दिया।
विज्ञापन
सांप्रदायिक तनाव बन गया। एसपी सिटी सुशील घुली और सीओ सदर असीम चौधरी के साथ रकाबगंज, सदर, जगदीशपुरा की पुलिस पहुंच गई। इसके बाद मामला शांत हो गया। लेकिन उधर रकाबगंज थाना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता और नेता पहुंच गए। अभिषेक की ओर से घटना की तहरीर दे दी गई है। एसपी सिटी ने बताया कि जांच के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विहिप ने बैठक बुलाई
आगरा। विश्व हिंदू परिषद के सुनील पाराशर ने बताया कि अगर हमलावरों की 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। थाने का घेराव करेंगे। शनिवार को नामनेर पर बैठक भी बुलाई गई है। दीपक अग्रवाल, बंटी ठाकुर, राजीव शर्मा, विनोद शर्मा, महेंद्र पाल, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।