फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   communal tension in kacchi saray

कच्ची सराय में साम्प्रदायिक तनाव

Fri, 10 Jul 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा।
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा। Updated Fri, 10 Jul 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
communal tension in kacchi saray
ताजगंज के मिश्रित आबादी वाले इलाके गोबर चौकी के कच्ची सराय में आटो से साइकिल टकराने पर बवाल हो गया। दो समुदायों के बीच मारपीट के बाद पथराव हुआ। दो लोग घायल हुए हैं। एसपी सिटी, सीओ सदर फोर्स के साथ पहुंच गए। चार लोगों को हिरासत में लिया है। तनाव के चलते क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन


कच्ची सराय में गुरुवार की शाम तकरीबन साढ़े छह बजे आटो चालक मान सिंह धर्मस्थल के पास से आटो लेकर जा रहा था। आटो साइकिल सवार शाहिद से टकरा गया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। बताते हैं कि इसी बीच धर्मस्थल से लौट रहे शाहिद के समुदाय के लोगों ने मान सिंह राठौर के सिर में पत्थर मार दिया। वह घायल हो गया। मान सिंह शोर मचाता हुआ मुकेश डेयरी पर पहुंचा। इसके बाद दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। कुछ ही देर में पथराव शुरू हो गया। दोनों ओर से 20 मिनट तक पथराव होता रहा। दहशत में लोग घरों में दुबक गए। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ सदर असीम चौधरी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। लेकिन पथराव बंद नहीं हुआ। इस पर पुलिस ने लाठियां भांजकर बलवाइयों को खदेड़ा। पुलिस ने मान सिंह, शाहिद, विजय समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। मानसिंह और शाहिद घायल हुए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed