{"_id":"5f96630c8ebc3e9bb604e5a2","slug":"college-lecturer-skeleton-found-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में कॉलेज प्रवक्ता का कंकाल बरामद, पत्नी पर सुपारी शूटर से हत्या कराने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजाबाद में कॉलेज प्रवक्ता का कंकाल बरामद, पत्नी पर सुपारी शूटर से हत्या कराने का आरोप
Mon, 26 Oct 2020 12:45 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 26 Oct 2020 12:45 PM IST
सार
- पुलिस ने सुपारी शूटर की निशानदेही पर कॉलेज प्रवक्ता का शव खेत से बरामद किया है। मृतक की पत्नी और ससुरालवाले फरार हैं।
विज्ञापन
खेत में दफनाया गया था शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना नारखी क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार की सुबह एक कॉलेज प्रवक्ता का कंकाल बरामद किया। कॉलेज प्रवक्ता की हत्या बरेली में हुई थी, उनका शव यहां लाकर खेत में दफन किया गया था। आरोप उसकी पत्नी और ससुराल वालों पर है, जिन्होंने सुपारी शूटर से हत्या कराई थी।
थाना नारखी क्षेत्र के गांव भीतरी निवासी अवधेश बरेली जिले के संघोडा इंटर कॉलेज में संस्कृत के प्रवक्ता थे। अवधेश की शादी 10 साल पहले नारखी के गांव खेरिया निवासी विनीता से हुई थी। आरोप है कि विनाता ने अपने भाई और पिता की मदद से शूटर शेर सिंह उर्फ चीकू को पांच लाख रुपये देकर अवधेश की हत्या कराई थी। 12 अक्तूबर को बरेली में अवधेश के आवास पर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके बाद शूटर ने बरेली से शव यहां लाकर खेत में दफन कर दिया।
पत्नी ने ही दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
उधर, अवधेश की पत्नी ने ही उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बरेली में दर्ज करा दी थी। इस संबंध में बरेली पुलिस अवधेश के घरवालों और ससुरालवालों से पूछताछ कर रही थी। इस दौरान अवधेश के भाई ने उनकी पत्नी पर ही हत्या का शक जताया। इस पर बरेली पुलिस ने थाना नारखी पुलिस को सूचना दी। यहां की पुलिस ने शक के आधार पर सुपारी शूटर शेर सिंह को उठा लिया।

पुलिस ने सुपारी शूटर से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अवधेश की हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने सुपारी शूटर की निशानदेही पर सोमवार की सुबह अवधेश का कंकाल खेत से बरामद कर लिया। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मृतक अवधेश की पत्नी और ससुरालवाले फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। हत्या का कारण पति और पत्नी के बीच विवाद है। यह भी बताया गया है कि पत्नी की मंशा पति की हत्या करके उसके स्थान पर नौकरी हासिल करने की थी।