फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clashes during barat after molestation incident in agra

महिलाओं पर छींटाकशी के बाद बरात में जमकर बवाल, बरातियों से मारपीट, वाहनों में तोड़फोड़

Sun, 21 Apr 2019 11:59 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Apr 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
clashes during barat after molestation incident in agra
क्षतिग्रस्त बरातियों की कार - फोटो : अमर उजाला
आगरा के अछनेरा क्षेत्र के एक गांव में बरात में छींटाकशी का विरोध करने पर कुछ उपद्रवियों ने जमकर बवाल किया। बरातियों के साथ जमकर मारपीट की वाहनों में तोड़फोड़ कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलावरों ने बरात नहीं चढ़ने दी। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर सहमे लोगों ने चुपचाप फेरे कराकर दुल्हन की विदाई कर दी। 
विज्ञापन


युवती के पिता नहीं हैं। मां और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसकी शादी तय की थी। शुक्रवार को तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार बरात आई। बरात में शामिल महिलाओं पर गांव के कुछ युवकों ने छींटाकशी कर दी। जिसका बरातियों ने विरोध किया। इस पर गांव के इन बिगड़ैल युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी। 
विज्ञापन


यही नहीं कार में भी तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से अफरातफरी मच गई। दबंग शादी नहीं होने देने की धमकी देने गए। गांव के बड़े-बुजुर्गों के समझाने पर भी मामला शांत नहीं हो रहा था। इस पर कन्यापक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर बाद आई पुलिस

आरोप है कि पुलिस गांव में आधी रात के बाद आई। तब तक हमलावर भाग चुके थे। वहीं पीड़ित पक्ष के लोग थाने में कार्रवाई के लिए पहुंच गए। हमलावरों पर मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट का आरोप लगाया। पर, पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कहती रही। 

इसके बाद सहमे कन्यापक्ष के लोगों ने चुपचाप फेरे कराकर दुल्हन को विदा कर दिया गया। सुबह पुलिस ने दोनों पक्ष के थाने बुलाकर बात की। जहां इनके बीच सुलह करा दिया। थाना प्रभारी अछनेरा शेर सिंह ने बताया कि गांव में विवाद की शिकायत पर पुलिस पहुंची थी। दोनों पक्षों सुलह हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed