फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clash between two groups at sheikh salim chisti dargah fatehpur sikri

फतेहपुर सीकरी में दरगाह के बाहर बवाल, गद्दी को लेकर भिड़े दो पक्ष, पर्यटकों में मची भगदड़

Sun, 21 Apr 2019 11:40 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Apr 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
clash between two groups at sheikh salim chisti dargah fatehpur sikri
बवाल के बाद वापस लौटते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी में रविवार को शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर गद्दी को लेकर बवाल हो गया। दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इससे यहां घूमने आए पर्यटकों में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे लोगों को बाहर खदेड़ा।
विज्ञापन

 
बुलंद दरवाजा स्थित शेख सलीम चिश्ती की दरगाह की गद्दी को लेकर सज्जादानशीं रहीस मियां और खुर्शीद मियां के बीच विवाद है। रविवार की सुबह सज्जादानशीं रहीस मियां के लोग बैठ हुए थे, तभी खुर्शीद मियां पक्ष के लोग भी वहां बैठने के लिए आ गए। 
विज्ञापन


गद्दी पर बैठने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। दरगाह पर मारपीट होता देख वहां घूमने आए पर्यटकों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही थाना अछनेरा और किरावली का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने लाठी फटकारते हुए दोनों पक्षों के लोगों को दरगाह से बाहर खदेड़ा। कुछ देर के लिए मजार में प्रवेश बंद कर दिया गया। घटना के बाद मजार के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। इससे दोबारा पर्यटक आने शुरू हो गए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed