फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chunav

चमरौआ में बूथ पर कब्जे के लिए पथराव-फायरिंग

Thu, 10 Dec 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 10 Dec 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
chunav
विकास खंड बाह के गांव चमरौआ में बूथ कैप्चरिंग का प्रयास किया गया। विरोध पर पथराव और फायरिंग हुई। बूथ का दरवाजा बंद कर रहे एक होमगार्ड को उपद्रवियों ने पकड़कर पिटाई कर दी। सीडीओ और एसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। एक घंटे मतदान बाधित रहा। पुलिस ने मतदान एजेंटों समेत 12 लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

चमरौआ गांव की रुखसाना और समीना बेगम प्रधान पद का चुनाव लड़ रही हैं। बुधवार दोपहर लगभग दो बजे एक प्रत्याशी के समर्थकों ने बूथ पर धावा बोलकर कैप्चरिंग का प्रयास किया। वहां मौजूद सेक्टर मजिस्ट्रेट सरनाम सिंह ने पुलिस की मदद से उन्हें खदेड़ दिया। लगभग 10 मिनट बाद वह लोग फिर से बूथ पर आ गये। उन्होंने बूथ पर जमकर पथराव किया। इस दौरान मतदान कार्मिकों ने बूथ के अंदर छिपकर जान बचाई। बूथ का दरवाजा बंद कर रहे होमगार्ड राजेंद्र सिंह को हमलावरों ने जमीन पर गिराकर पीटा। इसके बाद 5-6 राउंड फायरिंग भी की। मतदान कार्मिकों की सूचना पर सीडीओ दीपक मीना, एसपी पूर्वी अखिलेश नारायन सिंह, जोनल मजिस्ट्रेट अन्ना वी दिनेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। उन्होंने हमलावरों को खदेड़ दिया। पुलिस ने बूथ पर मौजूद एजेंटों समेत 12 लोगों को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान लगभग एक घंटे मतदान बाधित रहा। एसपी पूर्वी अखिलेश नारायन सिंह ने बताया कि हमलावरों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन

---------
पड़ गए थे 283 वोट
बूथ कैप्चरिंग के प्रयास तक चमरौआ में 487 में से 283 वोट पड़ चुके थे। पीठासीन अधिकारी मैराजुद्दीन ने बताया कि यदि दरवाजे बंद नहीं करते तो हमलावर बूथ को कैप्चर कर लेते। ग्रामीणों ने बताया कि इसी ग्राम पंचायत के खजुआ पुरा गांव में फर्जी वोटिंग की जानकारी पर बूथ कैप्चरिंग का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
फर्जी वोट डालते दूल्हे को पुलिस ने हिरासत में लिया
बाह। कलींजर गांव में दूल्हा कुलदीप को फर्जी आधार कार्ड के साथ वोट डालते हिरासत में लिया गया। पुलिस ने उसे बाह थाने भेज दिया। स्याइच गांव में फर्जी मतदान करते पांच, बिजौली में चार, विद्याराम पुरा में दो, बटेश्वर, पार्वतीपुरा, पुरा भूपाल, जरार में भी एक-एक व्यक्ति को फर्जी मतदान करते पकड़ा गया। जोनल मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर अन्ना वी दिनेश कुमार ने बताया कि फर्जी आधार कार्ड के आधार पर वोट डालने पहुंचे नाबालिगों को पकड़ कर थाने भेजा गया है। कुछ जगह युवतियों को भी पकड़ा गया। उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। रूदमुली में फर्जी जॉबकार्ड से वोट डालने पहुंचे युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। साथ ही जॉबकार्ड के विकल्प से मतदान रोक दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed