फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chori

बैंक प्रबंधक के घर में सात लाख की चोरी

Tue, 08 Dec 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 08 Dec 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
chori
सिकंदरा स्थित पुष्प निकेतन कालोनी में शनिवार रात चोरों ने बैंक मैनेजर शशिकांत गौड़ के सूने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर तकरीबन सात लाख रुपये का माल चोरी करके ले गए। पुलिस ने डाग स्क्वाएड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट से जांच कराई।
विज्ञापन

पुष्प निकेतन कालोनी निवासी शशिकांत गौड़ ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स, मथुरा की शाखा में वरिष्ठ प्रबंधक हैं। उनके एक बेटे तुषार यूएस में रहते हैं। कुछ दिन पहले पुत्रवधू नेहा घर आई थीं। शनिवार को वह पुत्रवधू को दिल्ली एयरपोर्ट छोड़ने गए थे। घर पर ताला लगा था। वह रात में अपने रिश्तेदार के यहां पर रुक गए। चोरों ने उनके घर की गैलरी की खिड़की की जाली तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद बेडरूम में रखीं तीन अलमारी के लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। शशिकांत गौड़ को घटना का पता रविवार रात तकरीबन 11 बजे घर लौटने पर हुआ। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। घर से 20 तोले के सोने के जेवरात, एक डायमंड सेट, पांच किलोग्राम चांदी के जेवरात और दस हजार रुपये चोरी हुए हैं।
विज्ञापन


छत के रास्ते से भागे चोर
पुलिस ने बताया कि खोजी कुत्ता कमरे से सीढ़ियों के रास्ते छत की ओर गया। इससे आशंका है कि चोर अंदर प्रवेश करने के बाद गेट की ओर से नहीं भागे, बल्कि वह छत के रास्ते से पड़ोस की कालोनी से बाहर निकल गए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालोनी में रहते हैं चौकीदार
पुष्प निकेतन कालोनी गेट बंद कालोनी है। दिन में चौकीदार रिक्की और रात में चौकीदार मुरारी की ड्यूटी रहती है। इसके बावजूद चोरी की घटना से लोग चिंतित हैं। लोगों ने आशंका जाहिर की कि वारदात में किसी जानकार का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed