फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Child Molestation Case Complaint Agra City

शर्मनाकः सुरक्षित नहीं बालिकाएं, हैरान करने वाले हैं पुलिस के आंकड़े

Sun, 11 Oct 2020 09:56 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 11 Oct 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
Child Molestation Case Complaint Agra City
demo pic
आगरा रेंज में इस साल नौ महीने में बालिकाओं और किशोरियों के साथ यौन अपराध के 421 मामले सामने आए। ताजनगरी में सबसे ज्यादा 160 केस पॉक्सो एक्ट में दर्ज किए गए। 206 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दूसरे स्थान पर मथुरा जिला है। यहां 120 केस दर्ज किए गए। मैनपुरी में 68 और फिरोजाबाद में 73 केस दर्ज किए गए। 
विज्ञापन


रेंज में 421 मामलों में 768 आरोपी थे, इनमें से 495 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। जनवरी से लेकर सितंबर तक दुष्कर्म के साथ हत्या की तीन घटनाएं हुईं।
विज्ञापन


इनमें आगरा, मथुरा और मैनपुरी में एक-एक घटनाएं सामने आईं। इनमें तीन आरोपियों को नामजद किया गया, जबकि एक आरोपी का नाम बाद में सामने आया। चारों आरोपी जेल में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

511 अगवा किशोरियों को बरामद किया
आगरा, मथुरा, मैनपुरी और फिरोजाबाद में नाबालिगों को बहला-फुसलाकर अपहरण के मामलों में पुलिस ने नौ महीने में 511 बालिकाओं और किशोरियों को बरामद किया। उनके कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया।  

ये भी पढ़ें: विदेशी फंडिग से देश में दंगा भड़काना चाहते थे चारों संदिग्ध, देश द्रोह की धारा में एफआईआर दर्ज

यहां करें शिकायत
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि शिकायतों को सुनने के लिए प्रत्येक थाने में अलग से महिला हेल्प डेस्क हैं। इन पर महिला पुलिसकर्मी सुनवाई करती हैं। पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 112 पर शिकायत की जा सकती है। महिला हेल्पलाइन 1090 पर भी शिकायत कर सकते हैं। इस पर थाना स्तर पर जांच करके कार्रवाई की जाती है। शहर के अलग-अलग इलाकों में एंटी रोमियो स्क्वैड भी रहता है। इनसे भी मदद ली जा सकती है।

55 मामले चाइल्ड लाइन के पास पहुंचे
चाइल्ड लाइन की समन्वयक ऋतु वर्मा के मुताबिक, इस साल चाइल्ड लाइन के पास बच्चियों और किशोरियों के शोषण और उत्पीड़न के 55 मामले आए। 70 प्रतिशत मामलों में अपनों पर ही आरोप थे। काउंसिलिंग की गई। कुछ मामलों में मुकदमे दर्ज कराए। 

महिलाओं से अपराध में 873 की गिरफ्तारी, 43 को सजा 
पुलिस के मुताबिक रेंज में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामलों में 119, छेड़छाड़ के मामलों में 754 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। महिलाओं के प्रति अपराध के मामलों के 347 आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई। आगरा में 16, मथुरा में तीन, मैनपुरी में नौ और फिरोजाबाद में 15 आरोपियों को पुलिस ने प्रभावी पैरवी करते हुए सजा दिलाई।


यह है स्थिति 
जिला                  घटनाएं   -  नामजद आरोपी -    गिरफ्तारी       
आगरा                 160                253                   206
मथुरा                  120                284                   134 
मैनपुरी                68                   91                    81
फिरोजाबाद         73                   140                   74

(आंकड़ा पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पॉक्सो एक्ट के तहत की गई कार्रवाई। दुष्कर्म के साथ हत्या, धारा चार, धारा छह व अन्य के मामले)


आगरा में मार्च में सबसे अधिक मामले
महीना           केस 
जनवरी         17
फरवरी          16
मार्च            25
अप्रैल          13 
मई             13 
जून           18
जुलाई        22 
अगस्त      18
सितंबर      18
कुल :       160
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed