फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   child in tundla is sexually abused by minor boy

4 साल के मासूम को खेत पर ले जाकर किया कुकर्म, आरोपी 13 वर्षीय किशोर

Sat, 16 Sep 2017 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद) Updated Sat, 16 Sep 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
child in tundla is sexually abused by minor boy
प्रतीकात्मक तस्वीर
फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र में एक किशोर ने चार वर्षीय मासूम को खेत पर ले जाकर उसके कुकर्म किया। जब बच्चे की हालत बिगड़ गई तो घटना का खुलासा हुआ। बच्चे के परिवारीजनों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। 
विज्ञापन


बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तुरंत बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शनिवार को आरोपी किशोर को बालसुधार गृह भेज दिया। 
विज्ञापन


बताया गया है कि टूंडला के थाना पचोखरा क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे गांव का 13 वर्षीय किशोर गांव के ही चार वर्षीय मासूम को अपने साथ खेत पर ले गया। परिजनों का कहना है कि किशोर खिलाने के बहाने बच्चे को बाजरा के खेत में ले गया और मुंह दबाकर उसके साथ कुकर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खून से लथपथ बच्चा घर पहुंचा तो परिजनों को मामले की जानकारी हुई। बच्चे की हालत को देखकर परिजनों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने किशोर को खेत से पकड़कर जमकर पीटा। इसके साथ ही उसके परिजनों को घटना से अवगत कराया।

ग्रामीणों ने किया सुलह का प्रयास

इस बीच ग्रामीणों ने दोनों परिवारों के बीच सुलहनामा कराने का प्रयास किया, लेकिन बच्चे के परिजनों ने सुलह से इंकार कर दिया। परिजनों ने किशोर को पुलिस के हवाले करते हुए तहरीर दी है। थाना प्रभारी प्रवेश कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया है। वहीं घायल बच्चे का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed