फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   child died after treatment in agra

झोलाछाप के इलाज से बच्चे की मौत

Wed, 03 May 2017 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 03 May 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
child died after treatment in agra
विलाप करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
झोलाछाप के इलाज से नगला छिद्दा में चार साल के बच्चे की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही झोलाछाप दुकान बंद कर भाग गया। परिवारीजनों ने दुकान पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराते हुए बच्चे का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


लंगडे़ की चौकी स्थित नगला छिद्दा निवासी मजदूर चंद्रभान के बेटे कुणाल (चार वर्ष) दो दिन से बुखार से पीड़ित था। इसका इलाज पास ही चौराहा पर स्थित झोलाछाप महेंद्र कुमार कर रहा था। परिवारीजन मंगलवार की सुबह महेंद्र के पास दवा लेने गए। चंद्रभान ने बताया कि बुखार में आराम न मिलने की बात झोलाछाप को बताई थी, इस पर बोला दवा बदल दी है, एक डोज के बाद बच्चे को आराम मिल जाएगा। घर जाकर दवा खिलाने के पांच मिनट बाद ही कुणाल बेहोश हो गया। 
विज्ञापन


वह उसे झोलाछाप के पास लेकर पहुंचे तो उसने दी हुई वापस ले ली और एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी ले जाने को कह दिया। वहां पहुंचे तो डाक्टरों ने जांच के बाद बताया कि कुणाल की मौत हो चुकी है। झोलाछाप दुकान बंद कर भाग गया। बच्चे के बड़े भाई सनी ने बताया कि झोलाछाप समझौते का दबाव बना रहा है। उसने दुकान घर में ही बना रखी है। अब घर पर भी ताला लगा है। परिवारीजनों ने हंगामा भी किया। सीएमओ डा. बीएस यादव ने बताया कि जांच के लिए एसीएमओ को कहा है। झोलाछाप की दुकान सील करने के साथ ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



डिग्री न रजिस्ट्रेशन, इलाज में काट रहे चांदी 
दुकान पर हरा पर्दा और प्लस का लाल निशान और बन गए डाक्टर। झोलाछाप इसी तरह दुकान चला रहे हैं। एक दिन की खुराक यह 30 से 50 रुपये में बना देते हैं। इसके चलते निम्न वर्ग के लोग बीमार होने पर सबसे पहले यहीं पहुंचते हैं। स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी के चलते झोलाछाप मरीजों की जान से खेल रहे हैं। बावजूद स्वास्थ्य विभाग झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की सुध नहीं ले रहे। हालत ये है कि विभाग ने गर्मी शुरू होने से पहले इनको चिह्नित करना भी मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed