फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chain Factory Manager 58 thousand cash, car robbed

चेन फैक्ट्री के मैनेजर से 58 हजार कैश, कार लूटी

Fri, 30 Sep 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Chain Factory Manager 58 thousand cash, car robbed
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
बोलेरो सवार बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। अल्टो कार से अपने गांव जा रहे आगरा चेन फैक्ट्री के मैनेजर से 58 हजार रुपये और कार लूट ली। पुलिस ने घटनास्थल से तकरीबन 50 मीटर की दूरी पर कार बरामद कर ली है। मामले में थाना डौकी में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

डौकी के गांव घोड़ा निवासी सुखवीर सिंह आगरा चेन फैक्ट्री में एक्सपौर्ट मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात तकरीबन 9:30 बजे वे अपनी अल्टो कार से गांव जा रहे थे। फतेहाबाद-आगरा मार्ग से गुड़ा गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आए बोलेरो सवारों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली। जब तक सुखवीर कुछ समझ पाते, उसमें तीन बदमाश निकले और गाड़ी का शीशा खुलवाकर उनसे मारपीट शुरू कर दी। इस बीच एक बदमाश ने उनसे 58 हजार कैश लूट लिया। जबकि बाकी ने उनकी कार कब्जा ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश उनकी गाड़ी लेकर भाग निकले।
विज्ञापन


सुखवीर ने पहले अपने भाई फिर पुलिस कंट्रोल रूम को वारदात की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू करा दी। पुलिस को घटनास्थल से तकरीबन 50 मीटर दूर कच्चे रास्ते से अल्टो कार बरामद हो गई। सुखवीर ने अपनी भाई के साथ थाना डौकी पहुंच तहरीर दी है। पुलिस ने घायल सुखवीर को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया। सुखवीर ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात संजय प्लेस स्थित कंपनी के कार्यालय से 50 हजार रुपये लिए थे, जबकि उनके पास आठ हजार रुपये थे, जो बदमाश लूट ले गए। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed