{"_id":"590cd0794f1c1b2904440eef","slug":"cctv-cemre","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की निगरानी के लिए घर में आठ कैमरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की निगरानी के लिए घर में आठ कैमरे
पत्नी की निगरानी के लिए घर में आठ कैमरे
Updated Sat, 06 May 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
woman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने सराफ पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पति ने जबरन देह व्यापार में धकेल दिया। इसके बाद उत्पीड़न भी करने लगा। वह कई बार विरोध कर चुकी है। इस पर पति ने कोर्ट में तलाक का केस फाइल कर दिया है। इसके बाद घर में निगरानी के लिए आठ कैमरे लगा दिए हैं। पीड़िता ने सीएम को ट्वीट करके शिकायत की है।
थाना छत्ता क्षेत्र की महिला की शादी मार्च 2002 को थाना हरीपर्वत क्षेत्र निवासी सराफ से हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि 2006 में व्यापार में घाटा होने पर पति ने रुपयों की मांग कर दी। महिला के पिता ने चार लाख रुपये दे दिए। मगर, पति ने रुपयों की मांग करना बंद नहीं किया। इस पर घर में झगड़े शुरू हो गए। परिवार के लोग बातचीत करके मामला सुलझाते रहे। 2009 में पति योगा सीखने जाने लगा। इसके बाद पत्नी पर रुपये कमाने के लिए देह व्यापार का दबाव बनाया। एक दिन परिचित को बुलाया। इसी बीच उसे नशीला दवा खिला दी। दो दिन बाद उक्त व्यक्ति के साथ इंटीमेट होते हुए की फोटो दिखाईं। फोटो मोहल्ले में दिखाकर बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद लोगों के पास भेजने लगा। अक्तूबर 2016 में फोटो पिता को दिखा दी। इस सदमे में उन्होंने सुसाइड कर ली। अब पीड़िता ने लोगों के पास जाना बंद कर दिया तो तलाक का नोटिस भिजवा दिया। फोटो को साक्ष्य बनाया। महिला ने भी अब हर्जा दिलाने के लिए दावा किया है। पीड़िता ने पुलिस कार्रवाई न होने पर सीएम को भी ट्वीट किया है। इसके बाद घर में घुसने पर रोक लगा दी। इतना ही नहीं घर में आठ कैमरे लगा दिए हैं, जिससे उस पर निगरानी रख सके। इसके अलावा उसके परिवारीजनों के खिलाफ डकैती का झूठा मुकदमा भी दर्ज करा दिया है।