फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Caught in the encounter, "Oo la la 'gang member

मुठभेड़ में पकड़ा गया ‘ऊ ला ला’ गैंग का सदस्य

Fri, 19 Feb 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Fri, 19 Feb 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
Caught in the encounter, "Oo la la 'gang member
थाना हाईवे क्षेत्र में राधाकृष्ण मैरिज होम से कार लूटने वाला ऊ ला ला गैंग का सदस्य भरतपुर के कामां में पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया है। लूटी गई कार भी बरामद कर ली गई है। भरतपुर पुलिस को यह कामयाबी आगरा पुलिस की सूचना पर मिली है। उसके साथियों के नाम भी मिल गए हैं।
विज्ञापन

15 फरवरी को चंदनवन निवासी मिथिलेश कुमार के चालक दीपक से स्विफ्ट डिजायर कार लूट ली गई थी। लुटेरे चालक को आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में फेंक कर भाग गए थे। उन्होंने दीपक को रास्ते में जबरन शराब पिलाई थी। कार लूटकर ले जाते समय दीपक से कहा था, पुलिस से कह देना, कार ऊ ला ला गैंग ने लूटी है। बदमाश दीपक का मोबाइल फोन भी लूटकर ले गए थे। दीपक ने सबसे पहले आगरा के सिकंदरा थाना को सूचना दी थी। यहां की पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की तो भरतपुर की मिली।
विज्ञापन

आगरा पुलिस की सूचना पर भरतपुर पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश पकड़ लूटी गई कार बरामद कर ली। पुलिस ने बताया कि यह साहुन गैंग है। कुछ दिनों से ऊ ला ला गैंग के नाम से वारदात कर रहा है। मथुरा के एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी ने बताया कि लूटी गई कार कामां में बरामद कर ली गई है। पकड़ा गया कार लुटेरा गैंग का सक्रिय सदस्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, पुलिस ने कार लूट चोरी में दर्ज की थी। एसपी सिटी का कहना है कि इसे लूट में तरमीम किया जाएगा। पकड़े गए लुटेरे का वारंट जारी कराकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed