फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   businessman kidnapped from highway in firozabad

फिरोजाबाद में दिनदहाड़े उद्योगपति का अपहरण, साढ़े चार घंटे में बरामद

Fri, 19 May 2017 07:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 19 May 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
businessman kidnapped from highway in firozabad
संजय मित्तल - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में दोपहर साढ़े बारह बजे हाईवे के नगला भाऊ चौराहे से कार चालक समेत अगवा उद्योगपति संजय मित्तल (44) साढ़े चार घंटे बाद टूंडला से बरामद कर लिए गए। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने एक अपहरणकर्ता को भी पिस्टल के साथ पकड़ा है। शाम सवा सात बजे तक बरामद उद्योगपति फिरोजाबाद नहीं पहुंचे थे। माना जा रहा है कि पुलिस अज्ञात स्थान पर उनसे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद के प्रमुख उद्योगपति संजय मित्तल तथा उनके ड्राइवर का बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े हाईवे के प्रमुख चौराहा नगला भाऊ से उस वक्त अपरहण कर लिया, जब वह ड्राइवर के साथ निजी कार से फैक्ट्री जा रहे थे। बदमाश अपनी बाइक को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। इस दौरान पुलिस की बर्दी में दो लोगों ने हाईवे पर ट्रैफिक रुकवा दिया था।  दिन दहाड़े उद्योगपति के अपहरण से शहर के उद्योगपतियों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


शहर की पॉश कालोनी गणेशनगर निवासी एफएम ग्रुप के संचालक संजय मित्तल दोपहर करीब 12 बजे ड्राइवर बबलू के साथ अपनी निजी इनोवा कार से मीरा चौराहे के समीप पारस ग्लास फैक्ट्री जाने के लिए निकले थे। कार संजय मित्तल का ड्राइवर चला रहा था, जबकि संजय मित्तल कार की पिछली सीट पर बैठे थे। चालक कार लेकर नगला भाऊ चौराहे पर पहुंचा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस की बर्दी में नगला भाऊ चौराहे पर दो लोग ट्रैफिक रुकवा रहे थे। फिरोजाबाद से आगरा की ओर जाने वाले वाहनों को नगला भाऊ चौराहे पुलिस की बर्दी में बदमाशों के साथियों ने रुकवा दिया। पहले से नगला भाऊ पर काले रंग की बिना नंबर की हीरो होंडा पेशन बाइक पर खड़े दो बदमाशों ने हाथ देकर संजय मित्तल की कार को रुकवा लिया। 

चालक और संजय मित्तल कुछ समझ पाते। इससे पूर्व बदमाशों ने तमंचा तानते हुए कार का गेट खोल लिया और चालक को उसकी सीट से धक्का देकर कार के अंदर करते हुए कार को हाईजैक करते हुए उसमें सवार हो गए। कार को लेकर आगरा की ओर भाग गए। उधर दिन दहाड़े संजय मित्तल के अपहरण की सूचना पर शहर के उद्योगपतियों के साथ पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसएसपी अजय कुमार, एसपी सिटी संजीव बाजपेई के साथ कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। 

घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस ने बदमाशों की बाइक को कब्जे में लिया। उधर एसएसपी के निर्देश पर अपहरणकर्ताओं की तलाश के लिए एसओजी की टीम ने कुछ स्थानों पर दबिश भी दी। जिले की सीमाएं सील कर चेकिंग शुरू कर दी गई। बताया गया है कि इससे अपहर्ताओं के हौसले टूट गए।  घटना के करीब साढ़े चार घंटे बाद अपहर्ता व्यापारी संजय मित्तल को टूंडला में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने उन्हें और ड्राइवर को टूंडला में एमएस स्कूल के पास से बरामद कर लिया। पुलिस व्यापारी और उनके ड्राइवर को फिरोजाबाद लेकर आई है। 

 

मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला

businessman kidnapped from highway in firozabad
फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि करीब एक बजे अपहरण की घटना के बाद पुलिस 2 बजे जाकर सक्रिय हुई।  इधर, उद्योगपति के अपहरण की जानकारी विधायक मनीष असीजा ने मुख्यमंत्री को दे दी है। विधायक सभा का सत्र होने के कारण विधायक इस समय लखनऊ में ही हैं। ऐसे में शुक्रवार को अपहरण की सूचना मिलते ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इससे अवगत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed