फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Burglars reconstructed jewelery showroom

चोरों ने खंगाला ज्वेलरी शोरूम

Wed, 20 Jan 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 20 Jan 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
Burglars reconstructed jewelery showroom
ताजगंज क्षेत्र के धाधुपुरा रोड स्थित शुभम ज्वेलर्स का शटर तोड़कर चोर चांदी-सोने के जेवरात और 12 हजार कैश ले गए। चोरों ने शटर तोड़कर शो रूम में प्रवेश किया और इत्मिनान से एक एक सामान उठाकर बैग में रखा। इस दौरान शो रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर कैद हो गए। शो रूम मालिक ने फुटेज पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन

इनसे पता चला कि चोर रात करीब दो बजे शो रूम में घुसे। इसके बाद वहां से लगभग 1.5 किलो चांदी के जेवरात बैग में रखे। सोने की लौंग और बाली चोरी की। गल्ले से 12 हजार कैश निकाला। तिजोरी को तोड़ने का प्रयास भी किया लेकिन इसमें कामयाब नहीं हुए। शो रूम मालिक शुभम वर्मा को घटना का पता मंगलवार सुबह चला। उन्होंने ताजगंज पुलिस को सूचना दी और बताया कि शो रूम में कैमरे लगे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज देखने के बाद इसे अपने पास रख लिया। इससे चोरों के चेहरे के फोटो बनवाए गए हैं। इनकी मदद से चोरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed