{"_id":"598ddcfc4f1c1bc1598b46ad","slug":"brother-is-law-murder-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"अय्याशी का राज न खुल जाए इसलिए जीजा ने मूसल से कुचला सिर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अय्याशी का राज न खुल जाए इसलिए जीजा ने मूसल से कुचला सिर
ब्यूरो/अमर उजाला सौंख (मथुरा)
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेश की अय्याशी का राज रिश्ते में साला लगने वाला धर्मेंद्र खोलने वाला था। धर्मेंद्र ने कई बार धमकाया भी था, रुपये भी ऐंठ लिए थे। जब महेश को धर्मेंद्र खतरा लगने लगा तो उसने रात को सोते वक्त मूसली से सिर कुचलकर उसे मार डाला। मगोर्रा पुलिस ने महेश को गिरफ्तार कर चार अगस्त को हुई हत्या की वारदात का खुलासा कर दिया है।
चार अगस्त को नगला कंजा में सोते समय धर्मेंद्र सिंह (23) की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मगोर्रा पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद गुरुवार की रात पुलिस ने आगरा के अछनेरा निवासी महेश सिंह को जाजनपट्टी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार महेश सिंह ने स्वीकार किया कि उसी ने धर्मेंद्र की हत्या की थी।
शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि धर्मेंद्र की पत्नी से महेश के अवैध संबंध थे, यह धर्मेंद्र जान चुका था। कई दूसरी युवतियों से भी महेश के संबंध थे।
विज्ञापन
धर्मेंद्र बार-बार महेश को धमकाता था कि वह परिवार वालों को बता देगा। कई दफा महेश से पैसे भी ऐंठ चुका था। हत्या से दो दिन पहले ही 25 हजार रुपये खाते में डलवाए थे। वह लगातार पैसे की मांग बढ़ाता जा रहा था। इसी से तंग आकर उसकी हत्या कर दी।