फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bittu's clue not find

बिट्टू का सुराग नहीं, फोन कॉल से मचा हड़कंप

Mon, 11 Jan 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 11 Jan 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Bittu's clue not find
बिट्टू के अपहरण के छठे दिन उसके पिता के पास आए एक फोन कॉल से परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पर यह खुशी कुछ देर के लिए ही थी। फोन पर एक बच्चे ने कहा, बिट्टू ताजमहल पर है, उसे आकर ले जाओ। उसके परिवार के साथ पुलिस की टीम उधर दौड़ पड़ी। तीन घंटे में ताजमहल ही नहीं, पूरा ताजगंज क्षेत्र खंगाल दिया गया, लेकिन अपहृत बच्चे का सुराग तक नहीं मिला। उसी नंबर पर जब पुलिस ने कॉल किया तो महिला ने जवाब दिया, बच्चे से गलती से नंबर मिल गया था, पता नहीं उसने ऐसा कैसे कह दिया।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। शक इसलिए है क्योंकि फोन लगातार स्विच ऑफ है। सुबह नौ बजे बिट्टू के पिता संजय अग्रवाल को यह सूचना देने के बाद ही ऑफ हो गया था। तीन घंटे बाद ऑन हुआ, तब पुलिस ने बात की। इसके बाद शाम तक ऑफ ही रहा। महिला ने बताया था कि वह ताजगंज की रहने वाली है, लेकिन मकान नंबर नहीं दिया।
विज्ञापन

उसके घर तक पुलिस नहीं पहुंच पाई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फोन की लोकेशन हाथरस रोड की मिली थी। इससे हड़कंप मच गया था। बच्चे के न मिलने पर इसे अपहर्ताओं की कॉल माना गया। बता दें, कमला नगर के ब्रज विहार निवासी इंटीरियर डिजाइनर संजय अग्रवाल के इकलौते बेटे और सेंट पीटर्स कालेज के नौवीं के छात्र बिट्टू का अपहरण पांच जनवरी की शाम किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

...तब तक जलेगी अखंड ज्योति
बिट्टू की बरामदगी के लिए कमला नगर के लोग भगवान से लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। महिलाएं मंदिर में सत्संग कर रही हैं। अखंड ज्योति जलाई गई है। उसके परिवार का कहना है कि उसके मिलने तक यह ज्योति जलती रहेगी।
...रोते-रोते बेहोश हो गई मां
इकलौते बेटे के अपहरण से दुखी उसकी मां का रो रोकर बुरा हाल है। रविवार को उसकी हालत और बिगड़ गई। दोपहर को वह बेहोश हो गई। पड़ोस की महिलाओं ने पानी के छींटे दिए, तब होश आया।
निराश लौट आई पुलिस की टीम
बिट्टू की तलाश में थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। पुलिस की छह टीमें अलग अलग जनपद में गई थी, लेकिन रविवार को सभी निराश लौट आई। पुलिस अभी तक अपहर्ताओं का गिरोह भी ट्रेस नहीं कर पाई है।

फेसबुक पर जुड़े 1500 लोग
बिट्टू की तलाश के लिए फेसबुक पर ‘द अकेला केला’ नाम से बनाए गए पेज पर 1500 लोग जुड़ चुके हैं। रविवार रात तक 1250 लोगों ने पोस्ट को शेयर किया, चार ने इस पर कमेंट किया और 218 ने इस पर लाइक किया। बिट्टू के बारे में सूचना देने के लिए तीन नंबर दिए गए हैं - 9837771736, 9756201732 और 98377380052।

छठा दिन
सुबह नौ बच्चे बिट्टू के पिता के मोबाइल पर आया फोन।
बच्चे ने कहा, बिट्टू ताजमहल पर है, उसे आकर ले जाओ।
इसके बाद फोन स्विच आफ हो गया, लोकेशन हाथरस रोड की आई।
मोबाइल ऑन होने पर महिला ने रिसीव किया फोन, बोली बच्चे ने गलती से मिला दिया था।
महिला का पता ट्रेस नहीं, फोन नंबर की आईडी निकलवाएगी पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed