फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bikers robbed chain of tourist

बाइकर्स गैंग ने अब दिल्ली की पर्यटक की लूटी चेन

Sat, 20 Feb 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Sat, 20 Feb 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
bikers robbed chain of tourist
बाइकर्स गैंग ने फिर वारदात की। शुक्रवार को आगरा किला के सामने दिल्ली से आई महिला पर्यटक की सोने की चेन लूट ली। उसके शोर मचाने पर पुलिस पीछे भी दौड़ी, लेकिन बदमाशों को पकड़ा नहीं जा सका। इस घटना से एक बार पर्यटकों की सुरक्षा का सवाल खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

पुरानी दिल्ली के थाना भारतनगर थाना क्षेत्र के वजीरपुरा निवासी प्रदीप पवार की पत्नी बीना परिवार के साथ यहां अपने रिश्तेदार के घर आई हुई हैं। शुक्रवार सुबह वह 11 बजे ताजमहल देखने परिवार की महिलाओं के साथ आटो से गई थीं। शुक्रवार होने के कारण ताजमहल बंद होने वह वापस लौट रही थीं। आगरा किले के सामने पुलिस बूथ के पास लाल पल्सर सवार दो युवक आटो के साथ चलने लगे। अचानक बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर बीना के गले से चेन खींच ली और बालूगंज रोड की तरफ भाग निकले। महिलाओं ने शोर मचाया। इस पर बूथ पर तैनात पुलिस वालों ने बदमाशों का पीछा किया, पर वे भागने में सफल रहे। घटना की जानकारी पर पर्यटन थाना पुलिस भी आ गई। बीना ने आटो चालक पर शक जताया। उन्होंने पुलिस को बताया कि आटो चालक ने ही उन्हें ताजमहल खुला होने के बारे में बताया था। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों से चालक बात भी कर रहा था। पुलिस ने आटो चालक को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर थाना रकाबगंज ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed