{"_id":"593e547a1126f4de0b8b464b","slug":"bikers-looted-twenty-five-lakh-from-pump-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुराः हाईवे पर सीएनजी पंप कर्मियों से लूटे 25 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुराः हाईवे पर सीएनजी पंप कर्मियों से लूटे 25 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 12 Jun 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के वृन्दावन में वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बाइकसवार बदमाशों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। बाइकसवार बदमाश सीएनजी पंप के दो कर्मियों से 25 लाख रुपये छीन कर भाग गए। पंप कर्मी रकम बैंक में जमा करने जा रहे थे।
लूट की यह सनसनीखेज वारदात नेशनल हाईवे पर हुई। बता दें कि वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर सांवरिया गैस एजेंसी नाम से सीएनजी पंप है। सोमवार को पंप के दो कर्मचारी बीते दो दिन से जमा की गई रकम को लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे। 10 जून को माह का दूसरा शनिवार और 11 जून को रविवार होने के कारण बैंक बंद थे। इस कारण अधिक रकम इकट्ठा हो गई थी।
बताया गया है कि कर्मचारी इको कार से वृंदावन के Axis Bank में करीब 25 लाख रुपये जमा करने जा रहे थे। पंप से कार में बैठकर दो लोग करीब सौ कदम की दूरी तक पहुंचे होंगे कि वहां हाईवे के समीप हीरा फूड्स के पास एक अपाचे बाइक और एक डिस्कवर बाइक से आए तीन बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर रुकवा लिया। इसके बाद तमंचा तान कर कार में बैठे लोगों का जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पंपकर्मियों का कहना है कि दो बदमाशों ने हथियार के बल पर उन्हें रोके रखा और तीसरा बैग छीन ले गया। इसके बाद तीनों बदमाश बाइक से ही भाग गए। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पंप के मालिक को दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मामले में जांच की जा रही है।