फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Be not trapped Pakistani pair of 'trap

फंस न जाना ‘पाकिस्तानी हसीनाओं’ के जाल में

Thu, 25 Feb 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Thu, 25 Feb 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Be not trapped Pakistani pair of 'trap
अगर आपके मोबाइल पर पाकिस्तानी नंबर से कोई मिस कॉल आए तो भूल से भी कॉल मत कीजिएगा। आपने प्लस 92 से शुरू होने वाले उस नंबर पर बात की तो आपके मोबाइल का पूरा बैलेंस साफ हो जाएगा। दरअसल, यह ठगों का नया फंडा है। इंटरनेट के जरिए इस तरह की कॉल की जा रही है। हाल ही में कई लोग इस ठगी के शिकार बने हैं। साइबर सेल इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रताप नगर के विशाल कुलश्रेष्ठ के पास मंगलवार सुबह +923032696134 से मिस कॉल आई। उन्होंने समझदारी दिखाते हुए कॉल नहीं की। इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। उधर, साइबर सेल के पास दो तरह की शिकायतें आ रही हैं। एक तो पाकिस्तानी नंबर से आई मिस कॉल पर डायल करने से मोबाइल बैलेंस खत्म हो गया। ऐसे नंबर पर युवतियां रोमांटिक बातें करती हैं।
विज्ञापन

दूसरी, कहीं इस कॉल के पीछे कोई खतरा तो नहीं है। साइबर सेल ने इसकी जांच की तो पता चला कि ये इंटरनेट के जरिए कॉल की जा रही हैं। इसमें कॉल करने वाला अपना जो नंबर डायल करता है, वही रिसीव करने वाली की मोबाइल स्क्रीन पर नजर आता है। साइबर सेल प्रभारी नितिन कसाना ने बताया कि यह ठगों का मोबाइल बैलेंस के जरिए पैसा ठगने का खेल है। ऐसे नंबर से मिस कॉल आने पर कॉल नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगी का एक और आरोपी पकड़ा
आगरा। बैंक लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले बबलू दीक्षित के गैंग का एक और सदस्य लोहामंडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह प्रतापनगर की चंद्रलोक कालोनी का रहने वाला अमित कुमार बंसल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed