{"_id":"57e194c44f1c1bff44a82e1e","slug":"baik-chor","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘उड़ी’ से आया मोबाइल-कैश उड़ाने को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘उड़ी’ से आया मोबाइल-कैश उड़ाने को
‘उड़ी’ से आया मोबाइल-कैश उड़ाने को
Updated Wed, 21 Sep 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
stunt biker harsh kukreja famous in facebook
विज्ञापन
‘उड़ी’ कश्मीर का रहने वाला जावेद पांच साल पहले परिवार को छोड़कर अपराध की दुनिया में आया, लेकिन आगरा पुलिस के हत्थे पहली बार चढ़ा। दिल्ली से झांसी के बीच ट्रेनों में मोबाइल और कैश उड़ाने वाले जावेद के साथ चार बदमाशों को भी जीआरपी ने आरपीएफ दिल्ली के सहयोग से गिरफ्तार किया है। उनके पास से 13 मोबाइल, चार चाकू और 12 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने प्लेटफार्म नंबर 4-5 से पश्चिमी चंपारन बिहार के विनोद, इटावा के नकुल, दिल्ली के सोनू और उड़ी, बारामुला के जावेद कश्मीरी को पकड़ा। इन्होंने दिल्ली-झांसी रूट पर एक दर्जन घटनाओं का खुलासा किया है। गिरोह का सरगना इटावा का नकुल है, जो चोरी का सारा माल खरीदता और बेचता था। जावेद कश्मीरी पांच साल से उसके साथ वारदात को अंजाम दे रहा है। जावेद दिल्ली में रह रहा था और मोबाइल एक झटके में चोरी करने में माहिर है। यात्रियों के खाना खाने, पानी पीने के दौरान ही वह पलक झपकते ही मोबाइल और कैश उड़ा लेता था। आईजी रेलवे एलवी एंटनी देव कुमार ने जीआरपी को इस खुलासे के लिए 15 हजार रुपये का इनाम दिया है।