{"_id":"57fd3b304f1c1be63c28df38","slug":"bah-legislator-s-driver-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाह विधायक के ड्राइवर को गोली लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाह विधायक के ड्राइवर को गोली लगी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Firing
पूर्व काबीना मंत्री एवं बाह से सपा के विधायक अरिदमन सिंह के ड्राइवर राजेश भदौरिया को मंगलवार रात खंदारी पर शराब के ठेके के पास संदिग्ध हालात में गोली लग गई। उसका कहना है कि जवाहर नगर के कुछ लोगों से झगड़ा चल रहा है। इसी में उस पर हमला किया गया है। उसके बायें हाथ पर गोली लगी है।
राजेश मूल रूप से पिनाहट का रहने वाला है। उसने बताया कि वह अरिदमन सिंह की गाड़ी पर ड्राइवर है। मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे वह खंदारी स्थित शराब के ठेके पर बीयर लेने के लिए गया था। वहां उसके दोस्त शराब पी रहे थे। वह उनसे बात करने लगा। इसी बीच कुछ युवक आए। वह उन्हें पहचानता है।
उसने बताया कि उन्होंने उस पर फायर कर दिया। उसे हाथ में गोली लगी। वह घायल हो गया। इसके बाद हमलावर भाग निकले। वह पास के ही प्राइवेट हास्पिटल में गया। यहां उपचार कराया। यहां से थोड़ी देर में उसे छुट्टी दे दी गई। उसने कंट्रोल रूम को भी फोन से सूचना दी। उधर पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही सही स्थिति सामने आ पाएगी। उसने थाना पर सूचना नहीं दी। जानकारी मिली है। इस पर जांच कराई जा रही है। कोई तहरीर भी नहीं मिली है। उसका उपचार करने वाले डाक्टर से भी बात की जाएगी।