{"_id":"52c313940083e075d3a691a9207e205c","slug":"bag-full-of-notes-theft-by-thief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" टायर पंक्चर कर कार से उड़ाया नोटों से भरा बैग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टायर पंक्चर कर कार से उड़ाया नोटों से भरा बैग
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Wed, 20 Jan 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एत्माद्दौला क्षेत्र में फाउंड्री नगर पुलिस चौकी के पास शातिर अपराधी ने एक कार से 2.58 लाख कैश और 25 हजार के जेवरात उड़ा लिए। उसने पहले कार का एक टायर पंक्चर कर दिया। जैसे ही कार सवार लोग स्टफनी लगाने में व्यस्त हुए, वैसे ही अपराधी कार से कैश और जेवरात साफ करके फरार हो गया। इसी जगह पर 15 दिन में यह दूसरी घटना है। इससे पहले 12 किलो चांदी उड़ाई गई थी।
इस बार शिकार बना नई दिल्ली के प्रतापपुरा का परिवार। दिल्ली के सीए निखिल बंसल, उनके पिता एनसी बंसल और पत्नी कमलेश बंसल आई-20 कार से फीरोजाबाद जा रहे थे। वहां उनका डिग्री कॉलेज है। उन्हें इसके लिए फर्नीचर खरीदना था। इसी के लिए एक बैग में 2.5 लाख कैश लेकर आए थे। इसके अलावा कमलेश बंसल के बैग में एक मोबाइल, आठ हजार कैश और 25 हजार के जेवरात रखे थे।
टेढ़ी बगिया के पास ये लोग फल खरीद रहे थे, तभी 25 साल का एक युवक पास आकर बोला कि कार के बोनट पर तेल बिखरा है। उन्होंने ध्यान नहीं दिया और चल दिए। 200 मीटर दूर फाउंड्री नगर चौकी के सामने पहुंचते ही उन्हें अहसास हुआ कि कार का टायर पंक्चर है। देखा तो आगे के टायर को चाकू से काटकर पंक्चर किया गया था। वे समझ गए कि यह उसी युवक की करतूत है, जो बोनट पर तेल बिखरा होने की बात कह रहा था।
विज्ञापन
पिता-पुत्र स्टफनी लगाने लगे। कमलेश बंसल भी कार से बाहर आ गई। थोडी़ देर बाद उनकी नजर कार की सीट पर पडी़ तो इस पर रखे दोनों बैग गायब थे। उनकी सूचना पर एत्माद्दौला पुलिस ने आस पास तलाश की लेकिन चोर नहीं मिला। घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
पंक्चर पहिया ठीक कराने गए तो कार चोरी
यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ी का पहिया पंक्चर हो तो उसे जुड़वाने के लिए कार चालक को मशक्कत करनी पड़ रही है। आगरा निवासी हरिपाल सिंह पहिया पंक्चर होने पर पहिया लेकर सही कराने गए तो उनकी कार चोरी हो गई।
जगदीशपुरा क्षेत्र की शारदा विहार कालोनी निवासी हरिपाल सिंह 16 जनवरी को अपनी कार से दिल्ली गए थे। 17 जनवरी की रात वे यमुना एक्सप्रेसवे से आगरा लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे जाबरा टोल पार करने के बाद किलोमीटर संख्या 96.5 पर कार का पहिया पंक्चर हो गया। स्टपनी पहले से पंक्चर होने पर हरिपाल सिंह पहिया खोलकर निकट के गांव में पंक्चर सही कराने चले गए। लौटकर देखा तो गाड़ी नहीं थी। हार थक कर हरिपाल ने थाना मांट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मांट और पीछे के टोल प्लाजा पर गाड़ी की टोल कटाने का समय आदि की जांच कर रही है।