{"_id":"57eec1ee4f1c1bcb4b5742b2","slug":"baby-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात बच्ची को छोड़ गई निर्दयी मां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवजात बच्ची को छोड़ गई निर्दयी मां
नवजात बच्ची को छोड़ गई निर्दयी मां
Updated Sat, 01 Oct 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
नवजात बच्ची को छोड़ गई निर्दयी मां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एत्मादपुर के बरहन रोड स्थित खंदौली तिराहे पर शुक्रवार को एक निर्दयी मां अपनी नवजात बच्ची को उसके हाल पर छोड़कर चली गई। तपती धूप में नवजात को रोते देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस नवजात बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एत्मादपुर ले गई। वहां से उसे चाइल्ड क्लब भेज दिया गया।
शुक्रवार की दोपहर एत्मादपुर के बरहन रोड स्थित एक खंदौली तिराहे पर गिट्टी के ढेर पर एक निर्दयी मां अपनी नवजात बच्ची को तेज धूप में छोड़कर चली गई। कुछ ही देर में वहां बच्ची की रोने की आवाज सुनकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बच्ची को अपनी गोद में उठा लिया। इस दौरान लोग बच्ची की निर्दयी मां को कोसते नजर आए। इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। नवजात बच्ची के मिलने की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। सीएचसी में डॉक्टरों ने नवजात का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बच्ची के स्वस्थ होने पर उसे आगरा स्थित चाइल्ड क्लब भेज दिया गया।