फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Axis Bank ATM in Sadar attempt to break

सदर में एक्सिस बैंक का एटीएम तोड़ने का प्रयास

Wed, 17 Aug 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Wed, 17 Aug 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Axis Bank ATM in Sadar attempt to break
टूटा एटीएम - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
सदर के देवरी रोड पर एक्सिस बैंक का एटीएम है। डिफेंस एस्टेट निवासी संजय सत्यदेव मंगलवार रात तकरीबन 9:15 बजे एटीएम से कैश निकालने आए थे। उन्होंने कैश बाक्स का कवर और नोट निकलने वाले स्थान को टूटा देखा। उन्होंने एटीएम में तोड़फोड़ की आशंका जाहिर की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में सदर थाने की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने जांच की। इसके बाद बैंक के कर्मचारियों को बताया। इंस्पेक्टर सदर का कहना है कि एटीएम में किसी ने तोड़फोड़ नहीं की है। कवर खुद ही टूट गया है। उधर, आसपास के लोगों ने बताया कि सोमवार तक एटीएम ठीक था। इसमें कोई तोड़फोड़ भी नहीं की गई थी। एटीएम में कोई गार्ड भी नहीं रहता है। कवर खुद नहीं टूट सकता है।
विज्ञापन


15 बार में नहीं लगा सौ नंबर
संजय सत्यदेव ने बताया कि उन्होंने पुलिस को सूचना देने के लिए सौ नंबर मिलाया, लेकिन वह 15 बार में भी नहीं लगा। हर बार फोन बिजी जाता रहा। आधा घंटे बाद सदर इंस्पेक्टर का नंबर मिलाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed