{"_id":"5aa76f994f1c1bb1758b51e0","slug":"auto-driver-murder-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑटो ड्राइवर की हत्या, कातिल ने शव के साथ किया ऐसा काम जानकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो ड्राइवर की हत्या, कातिल ने शव के साथ किया ऐसा काम जानकर हो जाएंगे हैरान
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
इसी स्थान पर जलाया गया था शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के बड़ा गालिबपुरा (नाई की मंडी) निवासी एक आटो चालक की हत्या कर कातिल ने शव को जलाने की कोशिश की। उसका अधजला शव झाड़ियों में मिला।
परिजनों ने बताया कि रहीशुद्दीन कुरैशी (57) की रविवार शाम सात बजे घर पहुंचा था। उसने पत्नी नजमा को सब्जी और रोटी दे दी। इसके बाद सवारियों को छोड़ने जाने की बात कहकर घर से निकल गया।
रात में लौटा नहीं। सुबह 7:30 बजे पुलिस को आगरा किला के पास झाड़ियों में शव मिलने की सूचना मिली। सीओ सदर उदयराज सिंह और थाना रकाबगंज पुलिस पहुंच गई।

कुछ देर में मृतक की पहचान हो गई। रहीशुद्दीन के सिर में चोट का निशान था। शव को जलाने की कोशिश की गई थी। इसके लिए उस पर पेड़ के पत्ते डाले गए थे।
मगर, पत्तों में आग नहीं लग पाई। इससे रहीशुद्दीन का चेहरा नहीं जल सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी नजमा अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है।
सीओ सदर का कहना है कि हत्या के पीछे रंजिश हो सकती है। जांच की जा रही है। हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। इसके बाद जलाया गया है। मगर, सफल नहीं हो सके।

तोरा क्षेत्र में खड़ा मिल गया आटो
रहीशुद्दीन का आटो मौके पर नहीं मिला था। इस पर पुलिस ने आटो की तलाश शुरू कर दी। अपराह्न तीन बजे तोरा क्षेत्र में शमसाबाद रोड पर आटो लावारिस खड़ा मिल गया। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया।
आठ दिन पहले खो गया था मोबाइल परिवारीजनों ने बताया कि रहीशुद्दीन का मोबाइल आठ दिन पहले खो गया था। इससे आशंका है कि यह साजिश के तहत किया गया है। पुलिस काल डिटेल निकलवा रही है।
रहीशुद्दीन के दस बच्चे हैं। इनमें तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। परिवार में वह अकेला कमाने वाला था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।