फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attempted To Misdeed With Girl Student Police Registers Case After 15 Hours

आगराः छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस ने 15 घंटे के बाद दर्ज किया मामला

Mon, 23 Nov 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 23 Nov 2020 12:09 AM IST
सार

  • रविवार को अधिकारियों तक मामला पहुंचा
  • तहरीर लेकर केस दर्ज किया

विज्ञापन
Attempted To Misdeed With Girl Student Police Registers Case After 15 Hours
Sexual Assault

विस्तार

आगरा में थाना सदर क्षेत्र की नौवीं की छात्रा से साथी छात्र ने शनिवार रात को घर बुलाकर दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़ित परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। मामला थाने तक पहुंचा। आरोपी को भी पुलिस पकड़ लाई। यहां दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया। मुकदमा दर्ज नहीं किया। रविवार को मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो 15 घंटे से अधिक समय के बाद तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन



थाना सदर क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने शनिवार रात 8:30 बजे बजे यूपी 112 पर दुष्कर्म की सूचना दी थी। हालांकि रविवार को दुष्कर्म की कोशिश में तहरीर दी। इसके मुताबिक, किशोरी नौवीं की छात्रा है। उसने कक्षा में पढ़ने वाले एक किशोर पर ही आरोप लगाया है।
विज्ञापन


छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह साथी छात्र के घर एक कॉपी लेने गई थी। छात्र के माता-पिता कहीं गए थे। बहन कोचिंग के लिए गई थी। आरोपी ने अपने दोस्त को बुला लिया। दुष्कर्म की कोशिश की। दोस्त ने मोबाइल से वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया गया है। दुष्कर्म की कोशिश और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के बयान दर्ज किए जाएंगे। कोर्ट में भी बयान होंगे। पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा।


हालांकि किशोरी के परिजनों ने पहले दुष्कर्म का आरोप लगाया था। दूसरे दिन तहरीर दी तो दुष्कर्म की कोशिश की ही बात लिखकर दी। पीड़ित परिवार का कहना था कि आरोपी का पिता बालू मंडी में दलाली करता है। कुछ पुलिसकर्मी उसे जानते थे। इस कारण पुलिस ने रात में कार्रवाई नहीं की। 

थाने से ही छोड़ दिया आरोपी को
पीड़ित परिजनों ने 112 नंबर पर शिकायत की। इसके बाद थाने भी गए, लेकिन मुकदमा दर्ज न होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। शनिवार रात को पुलिस को सूचना मिल गई थी। पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया। रात 11 बजे पीड़िता के परिजन थाना सदर आए।


उन्होंने तहरीर देने की बात की। लेकिन आरोपी के पक्ष के लोग पहले से ही थाने पर मौजूद थे। किशोरी के परिजनों के अनुसार बदनामी की वजह से वह थाने से लौट गए। पुलिस ने भी बिना कार्रवाई किए आरोपी को छोड़ दिया। सिर्फ यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि तहरीर नहीं दी गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed