{"_id":"59a6c1024f1c1be3278b47fd","slug":"attempt-to-rape-in-mainpuri-from-scheduled-cast-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को खेत पर छेड़ा, मां बचाने आई तो घर में घुसकर की ये हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को खेत पर छेड़ा, मां बचाने आई तो घर में घुसकर की ये हरकत
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
Updated Wed, 30 Aug 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात दबंगों ने दलित के घर में घुसकर युवती और किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान परिवारीजनों के विरोध पर उन्हें पीट कर घायल कर दिया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस को देख आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट समेत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बताया गया है कि मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित किशोरी मंगलवार की शाम खेत पर गई थी। इसी बीच वहां मौजूद अजय कुमार और भूरे ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। शोर सुनकर जब किशोरी की मां वारदात स्थल की ओर दौड़ी तो आरोपी वहां से भाग गए।
आरोप है कि इसके बाद राधाकृष्ण यादव, अमीर सिंह यादव, धर्मवीर, अनार सिंह, अजय कुमार और भूरे लाठी-डंडा, धारदार हथियार और तमंचा लेकर घर में घुस आए। जातिसूचक गालियां देते हुए किशोरी की बहन के साथ दुष्कर्म की कोशिश। इस दौरान उसके के कपडे़ भी फट गए।
विज्ञापन
परिवारीजनों के विरोध पर उन्हें पीट कर घायल कर दिया। वारदात के बाद भयभीत परिवारीजनों ने थाना कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने एससी-एसटी, दुष्कर्म की कोशिश समेत अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। सीओ सिटी राकेश पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। दूसरे पक्ष की ओर से भी तहरीर दी गई है।