फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   attack on uncle-nephew near residence of ssp

एसएसपी आवास के पास चाचा-भतीजा पर हमला

Wed, 30 Dec 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 30 Dec 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
attack on uncle-nephew near residence of ssp
बालूगंज में एसएसपी आवास से लगभग 400 मीटर दूर फूलमंडी पर मंगलवार शाम करीब छह बजे विपिन उर्फ श्याम और उसके चाचा गब्बर पर जानलेवा हमला किया गया। विपिन ने पड़ोस की ही युवती से प्रेम विवाह किया है। आरोप युवती के परिवारीजनों पर है। दोनों घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से गब्बर को रेफर कर दिया गया। हमलावरों ने गोलियां भी चलाईं।
विज्ञापन


विपिन बघेल ने 11 जुलाई को पड़ोस की श्वेता शर्मा से प्रेम विवाह किया था। इससे पहले उसके खिलाफ श्वेता का बहला फुसलाकर अपहरण का केस दर्ज कराया गया था। श्वेता ने उसके पक्ष में बयान दिया था। विपिन बॉडी बिल्डर है। सेवला में जिम चलाता है। वहां पर भी उसका आवास है।
विज्ञापन


श्वेता के परिवार के विरोध के चलते वह शादी के बाद से वहीं पर रह रहा था। उसने बताया कि सोमवार को वह चाचा के साथ हलवाइयों को दूध देकर आ रहा था। चाचा दूध बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालूगंज तिराहे के पास फूलमंडी में श्वेता के घर के पास ही उसके परिवारीजनों ने हमला बोल दिया। लाठी-डंडों और सरियों से पीटा। इसी दौरान उसका चचेरा भाई वहां से गुजरा तो उस पर फायर किए। वह बाल बाल बचा। उधर वहां से गुजर रहे लोगों ने दोनों घायलों को एसएन में भर्ती कराया। गब्बर को यहां से रेफर कर दिया गया। उधर, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इंस्पेक्टर रकाबगंज ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed