{"_id":"5a3545744f1c1b8b688b8bb7","slug":"attack-on-agra-police-constable-on-agra-lucknow-expressway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस भी नहीं सुरक्षित, लुटने से बचा सिपाही ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस भी नहीं सुरक्षित, लुटने से बचा सिपाही
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 17 Dec 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एकसप्रेस वे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात को सिपाही की कार को बदमाशों ने रोकने का प्रयास किया। सिपाही के कार नहीं रोकने पर कार पर पत्थर मारा, जिसमें सिपाही घायल हो गया। इसके बावजूद कार नहीं रोकने पर फायरिंग की।
सिपाही ने दस किलोमीटर तक कार को दौड़ाया। पीआरवी के मिलने पर कार रोकी और घटना की जानकारी दी। दो और कारों पर बदमाशों ने पत्थर मारे, लेकिन चालकों ने कार नहीं रोकी। इससे वह लुटने से बच गए।
औरैया के नगला भोज निवासी अजय प्रताप सिंह सिपाही हैं। थाना ताजगंज की नीति बाग चौकी पर तैनात हैं। वह गांव गए थे। शुक्रवार शाम को अजय पत्नी के साथ कार से लखनऊ एक्सप्रेसवे से होते हुए आगरा आ रहे थे।
विज्ञापन
फिरोजाबाद के नसीरपुर क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर रात में बदमाशों ने इशारा कर अजय की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। अजय के कार नहीं रोकने पर सामने से पत्थर मारा, जो कार के आगे के शीशे को तोड़कर अजय को लगा। वह घायल हो गए।

इसके बावजूद अजय ने कार नहीं रोकी। इस पर बदमाशों ने पीछे से फायर किए। मगर, गोली लगी नहीं। अजय प्रताप ने सौ नंबर मिलाया, लेकिन लगा नहीं। बाद में डीजी कंट्रोल को कॉल किया। इस पर कुछ देर बाद बाह थाना पुलिस ने कॉल किया।
मगर, उन्होंने भी घटना फिरोजाबाद क्षेत्र की होने के कारण कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। अजय ने तकरीबन दस किलोमीटर तक कार दौड़ाने के बाद रोकी। यहां पर पीआरवी खड़ी मिली।
अजय ने सिपाहियों को घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद दो कार और आईं। उनके भी शीशे टूटे हुए थे। कार सवारों को भी पत्थर मारकर रोकने की कोशिश की गई। पीआरवी घटनास्थल पर गई, लेकिन बदमाश तब तक फरार हो गए। मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी।