फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Assam minor girl sold for two lakhs and religion conversion in etah

असम की किशोरी को दो लाख में बेचा, धर्म परिवर्तन कराकर देह व्यापार में धकेला, दंपती गिरफ्तार

Sat, 24 Oct 2020 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Oct 2020 12:17 AM IST
सार

  • इलाहाबाद की संस्था फ्रीडम फर्म ने पुलिस के सहयोग से मुक्त कराया
  • धर्म परिवर्तन करा किशोरी को बेचने वाला दंपती गिरफ्तार, दो की तलाश 

विज्ञापन
Assam minor girl sold for two lakhs and religion conversion in etah
पीड़ित किशोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में असम के गुवाहाटी की 15 वर्षीय किशोरी को बेच दिया गया। आरोप है कि किशोरी का धर्म परिवर्तन कराने के बाद उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। प्रयागराज की एक सामाजिक संस्था ने गुरुवार को पुलिस की मदद से पीड़ित किशोरी को मुक्त कराया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी को बेचने वाले दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन

 
न्यू रेवाड़ी नर्सरी के पीछे गंदा नाला निवासी रूबीना और उसका पति मोहम्मद समीर मेला मेले में अपनी दुकान लगाते हैं। वे करीब दो साल पूर्व असोम के गुवाहाटी गए थे। वहां उन्हें एक 13 वर्षीय किशोरी मिली, इसे वे नाटक-नौटंकी में काम दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर एटा ले आए। आरोप है कि यहां लाकर उसका धर्म परिवर्तन कराने के बाद नाम बदल दिया गया। 
विज्ञापन


पीड़ित किशोरी के अनुसार उससे पहले न्यू रेवाड़ी नगर में ही देह व्यापार कराया गया। इसके बाद उसे करीब एक साल पूर्व सीमा नामक महिला को दो लाख रुपये में बेच दिया गया। सीमा ने हिंदू नगर निवासी महिला जियो पत्नी शाकिर के मकान में कमरा किराए पर लिया और किशोरी से जबरन देह व्यापार कराने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने ग्राहक के माध्यम से संस्था को सूचना दी थी

किशोरी ने किसी ग्राहक के माध्यम से देह व्यापार में फंसे होने की जानकारी पत्र के माध्यम से प्रयागराज की सामाजिक संस्था फ्रीडम फर्म को दी। संस्था की संयोजिका प्रीति गौड़ ने बताया कि उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं को ग्राहक बनाकर रेड लाइट एरिया में भेजा। मामले की पुष्टि होने संस्था की टीम गुरुवार को एटा आई। एसएसपी सुनील कुमार सिंह को पूरा मामला बताया।

एसएसपी के आदेश पर मानव तस्करी विरोधी यूनिट के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार भारती ने कोतवाली पुलिस के साथ गुरुवार दोपहर तकरीबन तीन बजे शाकिर के मकान में छापा मारा। यहां से किशोरी को बरामद कर लिया गया, लेकिन मौके पर जुटी भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी महिला भाग गई। उधर, पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही सीमा भी गायब हो गई। 


पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार भारती की तहरीर पर जियो पत्नी शाकिर, रूबीना और उसके पति मोहम्मद समीर और सीमा के खिलाफ किशोरी को अगवा करने और देह व्यापार कराने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने रूबीना और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार भारती ने बताया कि संस्था की पहल पर किशोरी को मुक्त कराया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed