फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   arson in shrine in shamshabad

चार धर्मस्थलों में तोड़फोड़, आगजनी

Sat, 05 Sep 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा/शमसाबाद
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा/शमसाबाद Updated Sat, 05 Sep 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
arson in shrine in shamshabad
शमसाबाद कस्बा में फेसबुक पर समुदाय विशेष के खिलाफ टिप्पणी को लेकर गुरुवार को भड़की सांप्रदायिक हिंसा ने शुक्रवार सुबह आसपास के गांवों को भी अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस की ढिलाई के चलते बेकाबू बलवाइयों ने धमैना रोड पर दो तथा ऊंचा गांव और नया बांस गांव में एक-एक धर्मस्थलों में तोड़फोड़ और आगजनी की। नया बांस में तो धर्मस्थल को पूरी तरह से तहस नहस कर आग के हवाले कर दिया गया। यहां एक मेकेनिक का खोखा भी जलाया गया। कई रास्तों पर वाहनों में तोड़फोड़ की गई, राहगीरों के नाम पूछकर उन पर हमले किए गए।
विज्ञापन

शमसाबाद कस्बा में अघोषित कर्फ्यू की स्थिति रही। न स्कूल खुले, न बाजार। पुलिस ने लोगों की आवाजाही बंद कर दी। एसओ से लेकर आईजी तक कस्बा के हालात संभालने में लगे थे, जबकि शुक्रवार दिन निकलते ही आसपास के गांवों में हिंसा की आग बड़ी तेजी के साथ फैल गई।
विज्ञापन

हाथों में सब्बल और हथौड़े लेकर बाइकों पर निकले उपद्रवियों ने एक के बाद एक तीन धर्मस्थलों को निशाना बना लिया। कहीं भी पुलिस नजर नहीं आई। शमसाबाद से आगरा जा रहे तीन टैंकरों में बाकलपुर के पास तोड़फोड़ की गई। यहीं पर राहगीरों को नाम पूछकर पीटा गया। एक आटो से तीन सवारियों तो उतारकर उनका धर्म पूछकर पिटाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालात बुरी तरह बिगड़ते देख अफसरों के हाथ पांव फूलने लगे। दोपहर को डीआईजी लक्ष्मी सिंह और एसएसपी राजेश डी मोड़क ने खुद दबिश देकर उपद्रवियों की धरपकड़ शुरू की। लेकिन शाम चार बजे ऊंचा गांव में एक और धर्मस्थल में तोड़फोड़ कर दी गई।

उधर, बाकलपुर से लौटाए गए सांसद बाबूलाल ने आरोप लगाया कि एक समुदाय के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। निर्दोष लोग गिरफ्तार किए जा रहे हैं। अगर 72 घंटे में पुलिस प्रशासन ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की तो भाजपा सड़कों पर आएगी।
एकतरफा नहीं है कार्रवाई
बलवे में दोनों पक्षों पर कार्रवाई की जा रही है। एक पक्ष के आठ और दूसरे के सात लोग पकड़े गए हैं। जांच भी निष्पक्ष होगी।  - लक्ष्मी सिंह (डीआईजी)
बलवाइयों पर एनएसए लगेगा
उपद्रवी चिन्हित किए जा रहे हैं। धर्मस्थलों पर तोड़फोड़ करने वालों समेत सभी बलवाइयों पर एनएसए लगाया जाएगा। - राजेश डी. मोड़क (एसएसपी)
9454401002 पर सूचना दें
अगर आपको सोशल साइट पर कोई आपत्तिजनक लेख या फोटो दिखाई तो 9454401002 पर व्हाट्स एप के माध्यम से सूचना दें। ऐसे असामाजिक तत्व चिह्नित किए जा रहे हैं।
- डीजीपी तकनीक ीसेवा।
कस्बा में अघोषित कर्फ्यू
पुलिस ने सख्ती करके सड़कें जनशून्य कर दीं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए मंदिरों की सजावट भी नहीं हो पाई। डर के मारे लोग घरों में कैद रहे। हर तरफ सिर्फ पुलिस नजर आ रही है।
400 पर केस, 15 गिरफ्तार
पुलिस ने गुरुवार के बवाल में दोनों समुदाय के 52-52 लोग नामजद करते हुए 400 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। इनमें से 15 गिरफ्तार किए गए, अभी छह जेल भेजे गए हैं।
सांसद बाबूलाल को रोका
शमसाबाद कस्बा जा रहे भाजपा के फतेहपुर सीकरी से सांसद चौधरी बाबूलाल को पुलिस ने बाकलपुर गांव में बैरियर डालकर रोक लिया। उन्हें वहीं से ही लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed