फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's National Level Wrestler arrested for Looted With Toy Pistol

आर्थिक तंगी में राष्ट्रीय स्तर का पहलवान बन गया लुटेरा, खिलौना पिस्टल दिखा करता था लूटपाट

Fri, 07 Jun 2019 09:53 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Jun 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
Agra's National Level Wrestler arrested for Looted With Toy Pistol
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा का रहने वाला राष्ट्रीय स्तर का पहलवान रितिक गोस्वामी आर्थिक तंगी में लुटेरा बन बैठा। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को उसे उसके चार साथियों के साथ गिरफ्तार किया। जांच में पता चला है कि ये बदमाश खिलौने वाली पिस्टल दिखाकर लूटपाट को अंजाम देते थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने इनके पास से खिलौने वाली दो पिस्टल, पांच लाख रुपये और 30 लाख कीमत के जींस के कपड़े बरामद किए हैं। रितिक पहलवानी में राष्ट्रीय स्तर पर कई स्वर्ण पदक जीत चुका है। उसका कहना है कि वो आर्थिक तंगी के कारण लूटपाट करने लगा था। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के अधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि 20 मई को सूचना मिली कि स्वरूप नगर इलाके में बदमाशों ने पिस्टल के बल पर एक वाहन लूट लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो शिकायतकर्ता नसीब हुसैन ने बताया कि वो बकौली गांव स्थित एक गोदाम से जींस के कपड़े के 77 रोल लेकर गांधीनगर जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकरबा चौक पर बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोका औैर पिस्टल दिखार वाहन लूटकर फरार हो गए। उसमें लदे कपड़े की कीमत करीब 30 लाख रुपये थी। पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की। साथ ही नसीब के फोन को सर्विलांस पर लगाया। 

खिलौने वाली दो पिस्टल बरामद

जांच में पता चला कि बदमाशों ने फोन को सागरपुर इलाके में स्वीच ऑफ किया था। पुलिस ने अपने मुखबिरों को सक्रिय किया। पुलिस को 5 जून को बदमाशों के समयपुर बादली इलाके में आने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बाइक से आए दो युवकों को रोका। तलाशी में उनसे खिलौने वाली दो पिस्टल बरामद हुई। 

पूछताछ करने पर आरोपियों ने लूट की वारदता कबूल की। इनकी पहचान झंडेवालान निवासी ओमशंकर मौर्या (21) और रितिक गोस्वामी (19) के रूप में हुई। इनकी निशानदेही पर दो खरीदार रघुवीर नगर निवासी अनवर और संतोष को गिरफ्तार कर लिया। अनवर के रघुवीर नगर स्थित गोदाम से लूटा गया कपड़ा भी बरामद कर लिया।

तीन स्वर्ण जीत चुका है रितिक 

रितिक गोस्वामी आगरा का रहने वाला है। वो अपने माता-पिता, चार भाई और दो बहन के साथ दिल्ली के झंडेवालान में रहता है। उसने आठवीं तक पढ़ाई की है और राष्ट्रीय स्तर का पहलवान है। पहलवानी प्रतियोगिताओं में वह तीन स्वर्ण पदक जीत चुका है। रितिक ने बताया कि उसके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसी वजह से वो लूटपाट को अंजाम देने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed