{"_id":"5f9d609a8ebc3e9be9186ca8","slug":"agra-news-kidnapped-girl-found-in-jind-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के जींद में मिली आगरा से अगवा किशोरी, युवक सहित तीन हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा के जींद में मिली आगरा से अगवा किशोरी, युवक सहित तीन हिरासत में
Sat, 31 Oct 2020 06:33 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 31 Oct 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र से फरवरी में बहला-फुसलाकर अगवा किशोरी हरियाणा के जींद में मिल गई। किशोरी को बरामद करने के संबंध में हाईकोर्ट ने निर्देश दिए थे। पुलिस ने अगवा करने के आरोपी युवक सहित तीन लोगों को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पंवार ने बताया कि मामले में हरियाणा के रोहतक निवासी युवक के खिलाफ बहलाफुसलाकर अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया गया। जांच में पता चला कि किशोरी की बहन रोहतक के एक गांव में रहती है। किशोरी वहां जाती थीं। आरोपी युवक के रिश्तेदार भी वहीं रहते हैं। इस दौरान दोनों का संपर्क हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष ने हाईकोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बेटी को बरामद करने की मांग की। हाईकोर्ट ने एसएसपी को निर्देशित किया। क्राइम ब्रांच और स्वाट टीम को लगाया गया। हरियाणा के जींद में युवक और किशोरी के होने की जानकारी पर दबिश दी गई। इसके बाद शनिवार को दोनों को बरामद कर लिया गया। अब किशोरी और युवक को कोर्ट में पेश किया जाएग।
विज्ञापन