फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra husband attacked by wife for checking mobile phone

शक हुआ तो चेक किया पत्नी का मोबाइल, फिर बन आई पति की जान पर

Wed, 24 Jan 2018 09:57 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 24 Jan 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
agra husband attacked by wife for checking mobile phone
पत‌ि-पत्‍नी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के ताजगंज में सोमवार रात को एक युवक पर उसकी पत्नी ने सोते समय फावड़े से हमला कर दिया। उसका सिर फूट गया। वह जोर से चिल्लाया, तो परिवारीजनों ने आकर उसे बचा लिया। 
विज्ञापन


पत्नी उसे जान से मारने के मूड में थी। गंभीर सिंह का आरोप है कि उसकी खता सिर्फ इतनी सी थी कि उसने रेखा का मोबाइल फोन चेक कर लिया था। इसी से वह आपा खो बैठी।
विज्ञापन


आगरा में ताजगंज के रहने वाले गंभीर सिंह (20) प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। सोमवार को पड़ोस में सगाई थी। इस कारण काम पर नहीं गया था। सुबह उसने देखा कि रेखा किसी के फोन पर लंबी बात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे पत्नी पर शक हो गया। उसने पूछा कि किससे बात कर रही थी। उसने कह दिया कि सहेली थी। फिर भी गंभीर के मन से शक नहीं गया। उसने उस समय सिर्फ इतना कहा कि अभी तो सगाई में जा रहा हूं, आकर देखता हूं कि किससे इतनी लंबी बात हुई। 

उसने सगाई समारोह से वापस आते ही पत्नी का फोन लिया और चेक करने लगा। उसका कहना है कि उसने पूरा कॉल लॉग डिलीट कर दिया था। उसे गुस्सा आया। उसने कहा कि उसे ऐसा नहीं करना चाहिए थे।

उसे नहीं मालूम था कि इतनी सी बात से पत्नी इतनी खफा हो जाएगी कि उसकी जान की दुश्मन बन जाएगी। ताजगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गंभीर सिंह की तहरीर पर रेखा के खिलाफ जानलेवा हमला की धारा में नामजद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जांच की जा रही है। साक्ष्य मिले तो रेखा पर कार्रवाई की जाएगी। उसका पक्ष अभी नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed