{"_id":"5960ff1c4f1c1b4e3d8b4733","slug":"agra-girl-and-her-family-booked-for-suicide-of-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी की आत्महत्या के बाद फंस गई प्रेमिका और उसके घरवाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी की आत्महत्या के बाद फंस गई प्रेमिका और उसके घरवाले
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 08 Jul 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : amarujala
आईएसबीटी पर 26 जून को संभल के थाना गढ़ी हिडालपुर निवासी हितेश की विषाक्त खाने से हुई मौत के मामले में युवती और उसके घरवालों पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर यह कार्रवाई की। हालांकि मृतक की मां ने बेटे की जहर देकर हत्या की तहरीर दी थी।
हितेश मुरादाबाद के एक इंटर कालेज में लिपिक था। कमला नगर की एक युवती से उसके प्रेम संबंध थे। वह उससे शादी करना चाहता था। मगर, उसके घरवाले राजी नहीं थे। 26 मई को वह उससे आगरा मिलने आया। मगर, उसके परिवारीजनों ने मिलने नहीं दिया। 25 दिन तक आगरा में रहा। 26 जून को आईएसबीटी पर हतेश ने विषाक्त खा लिया था।
उसे एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें प्रेमिका और उसके घरवालों को जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि मृतक हितेश की मां कमलेश का आरोप है कि युवती, उसके पिता बबलू, भाई विनय और मां वीना कश्यप ने हितेश को बहाने से बुलाया। उन्होंने बेटे के साथ मारपीट की। उसे जहर खिला दिया।
विज्ञापन
इसके बाद आत्महत्या दर्शाने के लिए उसे ट्रांसपोर्ट नगर में फेंककर चले गए। पीड़िता ने एसएसपी आफिस में प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला था। उसके बयान भी दर्ज किए गए थे। इसलिए हत्या का मामला नहीं बनता। इस मामले में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की गई।