{"_id":"d47bd47a3cfc8720ff6ee7ac9b6eed62","slug":"action-replay-by-police-on-jeweller-s-loot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना लूट: पुलिस ने किया घटना का एक्शन री-प्ले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोना लूट: पुलिस ने किया घटना का एक्शन री-प्ले
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Sat, 04 Jul 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
विजय नगर में सराफा कारोबारी रिंकू बंसल से 1.62 करोड़ रुपये सोना लूटकांड
विज्ञापन
में पुलिस टीम ने गुरुवार को घटना का एक्शन रीप्ले किया। इसमें पुलिस टीम
ने देखा कि घटना को बदमाशों ने कितनी देर में अंजाम दिया। कितनी देर उन्हें
विजय नगर से एमएम गेट तक पहुंचने में लगी। क्या किसी ने बदमाशों को भागते
देखा।
बता दे, बल्केश्वर के सराफा कारोबारी से 21 जून की शाम को चार बदमाशों ने विजय नगर में छह किलो सोना लूटा था। जांच पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कर रही है। पुलिस ने 12 दिन की छानबीन और पड़ताल में सक्रिय लुटेरों से लेकर चांदी लूट करने वाले बदमाशों से पूछताछ की। तीन दिन से पुलिस कमलानगर के एक अपराधी किस्म के युवक और उसके साथियों से पूछताछ कर रही है, लेकिन पुख्ता सुराग हाथ नहीं लग सका है। टीम ने गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के समय ही वारदात का एक्शन रीप्ले किया। इसमें दो पुलिसकर्मी सराफ रिंकू और उसके भाई रॉबिन बने। चार पुलिसकर्मियों ने बदमाश बनकर अपाचे गाड़ी से उसी स्थान पर थैला छीना। लूट के बाद व्यापारी का भाई टेंपो से दो थैले लेकर बल्केश्वर स्थित घर पहुंचा। लुटेरे लूट के बाद एमएम गेट पहुंचे और यहां एक्टिवा को छोड़ा। इस बीच व्यापारी और बदमाशों के भागने में कितना समय लगा। बदमाश किस रास्ते से आए और किस से भागे। रास्ते में कौन-कौन सी दुकानें या खोमचे खुले थे। कहां ठेल खड़ी थीं। क्या कोई घटना का गवाह रहा होगा, इन बिंदुओं पर सिलसिलेवार अध्ययन किया। रीप्ले के पीछे पुलिस का मकसद घटना के हर क्षण का मिलान करना था।