फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused of raping pune woman arrested in tundla while eating

होटल पर खाना खाते पकड़ा गया पुणे में महिला से रेप करने वाला

Mon, 24 Jul 2017 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद) Updated Mon, 24 Jul 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
accused of raping pune woman arrested in tundla while eating
गिरफ्तार - फोटो : gettty
महाराष्ट्र में महिला के साथ दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपियों की तलाश में सोमवार को महाराष्ट्र पुलिस ने टूंडला थाना क्षेत्र में दस्तक दी। पुलिस टीम ने अवागढ़ व टूंडला न्यू रेलवे कालोनी में दबिश दी। इस दौरान एक होटल पर खाना खाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस आरोपी को अपने साथ महाराष्ट्र ले जाने की तैयारी कर रही थी।       
विज्ञापन


एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र निवासी अजय कुमार महाराष्ट के पुणे स्थित तालेवर में नौकरी करता था। महाराष्ट्र पुलिस के उपनिरीक्षक मडाल शिंदे के मुताबिक आरोपी युवक ने वहां की एक महिला के साथ दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गया था। मामले में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी। 
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी की लोकेशन जनपद एटा के अवागढ़ में मिल रही थी। इसके अलावा कभी उसकी लोकेशन टूंडला में मिल रही थी। तब पहले अवागढ़ में उसकी तलाश की लेकिन वहां पहुंचने के बाद उसकी लोकेशन टूंडला में मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र पुलिस थाना टूंडला पहुंची तथा टूंडला पुलिस को साथ लेकर मिल रही लोकेशन पर दबिश दी। सोमवार शाम चार बजे करीब आरोपी को थाना क्षेत्र के दीपा चौराहे के समीप एक होटल में खाना खाने के दौरान पकड़ लिया। वहीं आरोपी अजय त्रिपाठी का कहना है कि उसे फंसाया गया है। उसने कोई रेप नहीं किया। 


वर्ष 2016 में महिला ने उससे आगरा कोर्ट में शादी की थी। उसकी पहले से एक बेटी है जो उसे पापा कहती है। इस बीच उसने उसे प्लाट बेचकर 9 लाख रुपये भी दिए थे।  शादी के कुछ समय बाद वह पुणे चली गई थी। वह तीन माह बाद वापस आने के लिए कहकर गयी थी। अब उसने उसके ऊपर दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज करा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed