{"_id":"5c20b743bdec2256a32efca5","slug":"accused-of-rape-committed-suicide-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी ने की आत्महत्या, यमुना किनारे पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के आरोपी ने की आत्महत्या, यमुना किनारे पेड़ से लटका मिला शव
Mon, 24 Dec 2018 04:08 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा/मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा/मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 24 Dec 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना एत्माद्दौला के पास यमुना किनारे पेड़ से बांधे गए फंदे से एक युवक का शव लटका मिला। पुलिस का कहना है कि युवक मैनपुरी के थाना घिरोर के दुष्कर्म के मामले में आरोपी था। मामला आत्महत्या का है।
रविवार को कुछ लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। कपड़ों से बरामद आधार कार्ड से मृतक की पहचान प्रेमपाल (28) पुत्र सियाराम निवासी गांव बमरौली, थाना घिरोर, जनपद मैनपुरी की हुई।
सूचना पर परिजन आगरा आ गए। इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला कमलेश सिंह ने बताया कि प्रेमपाल आगरा की एक ऑयल मिल में मजदूरी करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उस पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा था।

दुष्कर्म का था आरोपी
इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रेमपाल पर वर्ष 2016 में एक किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा था। मामले में उसे जेल भेजा गया था। छह महीने पहले ही छूटकर आया था। इस केस में वादी पक्ष की ओर से गवाही हो चुकी थी। अब केस में बहस चल रही थी। 15 दिन पहले प्रेमपाल तारीख पर आया था। तब तो वह वापस घर चला गया।
सात दिन पहले घर से निकल गया। इसके बाद उसका पता नहीं चल सका। अब उसका शव फांसी पर लटका मिला। आशंका है कि कोर्ट के फैसले के आने से पहले वह तनाव में आ गया होगा। उसने घर से आने के बाद ही फांसी लगाई। शव भी छह से सात दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।