{"_id":"59df89434f1c1b6e548b6f0d","slug":"accused-of-five-murder-in-rajsthan-found-minor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग ताइक्वांडो खिलाड़ी पर 5 हत्याओं का आरोप, कहानी के पीछे अवैध संबंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग ताइक्वांडो खिलाड़ी पर 5 हत्याओं का आरोप, कहानी के पीछे अवैध संबंध
ब्यूरो/अमर उजाला टैंटीगांव (मथुरा)
Updated Thu, 12 Oct 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के अलवर में हुई पांच हत्याओं के एक मामले में शामिल आरोपी किशोर निकला। उसकी उम्र जानने के लिए राजस्थान की पुलिस ने मथुरा में जगह-जगह दबिशें दीं। राजस्थान पुलिस की दबिश से गांव में हड़कंप मच गया।
मथुरा में टैंटीगांव के सुदामागढ़ी पहुंची राजस्थान पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय के अभिलेखों में किशोर की उम्र के प्रमाण पत्र देखे। बताया गया है कि अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में 3 अक्तूबर की रात अवैध संबंधों के चलते गला रेतकर पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी।
अलवर राजस्थान पुलिस ने हत्याकांड में शामिल होने के आरोप में कई लोगों को पकड़ा था। इसमें एक आरोपी थाना सुरीर के सुदामागढ़ी का रहने वाला भी है। इसकी उम्र की जांच करने अलवर पुलिस सुदामागढ़ी आई।

बताया जाता है कि आरोपी अपनी बुआ के यहां अलवर में रहकर ताइक्वांडो सीख रहा था। जहां बहकावे में आकर हत्या करने में शामिल हो गया। जांच के लिए विवेचक एएसआई समय सिंह सुरीर पहुंचे। सुरीर पुलिस के साथ गांव सुदामागढ़ी स्थित प्राथमिक स्कूल में आरोपी के शैक्षणिक अभिलेख देखे। अभिलेखों के मुताबिक आरोपी नाबालिग निकला। प्रधानाध्यापक विजय शर्मा ने अभिलेखों की जानकारी दी।