फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused arrested in sex determination from agra sent to jail

बेटियों को कोख में मारने वाली डाक्टर को भेजा जेल, दलालों ने किए बड़े खुलासे

Sat, 15 Jul 2017 04:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला आगरा Updated Sat, 15 Jul 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
accused arrested in sex determination from agra sent to jail
डाक्टर निर्मल चोपड़ा (सबसे बाएं) - फोटो : अमर उजाला
भ्रूण लिंग परीक्षण में रंगेहाथ पकड़ी गई आगरा के सदर क्षेत्र स्थित चोपड़ा सुपर स्पेशिएलिटी हास्‍पिटल की संचालक और आईएमए आगरा की पूर्व अध्यक्ष डाक्टर निर्मल चोपड़ा को जेल भेज दिया गया है। राजस्‍थान की पीसीपीएनडीटी टीम ने उसे और उसके रैकेट में शामिल लोगों को राजस्‍थान की भरतपुर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी को 27 जुलाई तक जेल भेजने के आदेश दिए। 
विज्ञापन


शनिवार 15 जुलाई को मामले की जानकारी देते हुए राजस्थान पीसीपीएनडीटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रघुवीर सिंह ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों की ओर से कोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई गई थी। कोर्ट ने संगीन आरोप देखते हुए इसे खारिज कर दिया।  
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डा. निर्मल चोपड़ा के रैकेट में पकड़े गए दलालों के मोबाइल में आगरा के 12 डाक्टरों के नाम मिले हैं। पूछताछ में दलालों ने बताया कि ये सभी डाक्टर भी भ्रूण लिंग परीक्षण करते हैं। बताया गया है कि 12 डाक्टरों में दो सदर क्षेत्र, पांच ट्रांसयमुना कालोनी और पांच देहात क्षेत्र में गैरकानूनी धंधा चला रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रघुवीर सिंह के अनुसार दलाल पुष्पेंद्र ने यह भी बताया कि उसका डा. निर्मल चोपड़ा के हॉस्पिटल में मेडिकल स्टोर था। इस काम को छोड़कर वह काफी समय से दलाली में लग गया और लिंग परीक्षण वाले ग्राहकों को हास्पिटल लाने का काम करता था। बता दें शुक्रवार को राजस्‍थान की पीसीपीएनडीटी टीम ने सदर के चोपड़ा सुपर स्पेशिएलिटी हास्पिटल में भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया था। 


इसमें डा. निर्मल चोपड़ा (एमबीबीएस, एमएस) को हॉस्पिटल से ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ हॉस्पिटल की रिसेप्शनिस्ट तनिशा शर्मा और नेत्रपाल व महिपाल नाम के दो दलाल गिरफ्तार हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed