फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused arrested for murder of young man in agra

प्रेमिका की ससुराल पहुंचे युवक को नहर में डुबोकर मार डाला, शिनाख्त के बाद हुआ हत्या का खुलासा

Sat, 12 Dec 2020 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Dec 2020 12:16 AM IST
सार

  • आगरा जिले में प्रेमिका की ससुराल पहुंचे युवक की हत्या कर दी गई। युवती के पिता और उसके जेठ ने युवक को पहले पीटा, फिर नहर में डुबोकर मार डाला। 27 नवंबर को युवक को शव नहर में मिला था। फोटो से मृतक के पिता ने शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन
accused arrested for murder of young man in agra
मृतक वीकेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में खड़वाई नहर में 27 नवंबर को मिला शव अछनेरा के गांव मांगरौल जाट के वीकेश (20) का था। उसकी नहर में डुबोकर हत्या की गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि वीकेश की दोस्ती आरोपी की बेटी से थी। 

विज्ञापन


इसका पता चलने पर दोनों परिवारों में विवाद हुआ था। वीकेश को उसका पिता पलवल लेकर चला गया। इधर, युवती की शादी हो गई। घटना वाले दिन वीकेश आया। वह युवती की ससुराल पहुंच गया था। उसने हंगामा किया था। इस पर युवती के पिता और जेठ ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन



एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि 27 नवंबर को खड़बाई नहर में गांव अटूस के पास एक युवक का शव मिला था। उसकी जेब में पर्स रखा था। मगर, पहचान का कुछ नहीं था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 72 घंटे तक शव की पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन पहचान नहीं होने पर एक दिसंबर को पोस्टमार्टम कराकर लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबने से आया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर मृतक का फोटो डाला था। उधर, तीन दिसंबर को गांव मांगरौल जाट, अछनेरा निवासी वीरी सिंह ने थाने आकर पहचान की। उसने फोटो और कपड़ों से मृतक को अपना बेटा वीकेश (20) बताया। 

युवती के पिता ने दी थी धमकी 

एसपी सिटी बोत्र रोहन प्रमोद के मुताबिक, वीरी सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटा वीकेश शिव प्रसाद इंटर कॉलेज में पढ़ता था। इस कॉलेज में गांव की एक युवती भी पढ़ती थी। वीकेश से उसकी दोस्ती हो गई। युवती के पिता को इस बारे में पता चल गया। इस बात पर दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था। 

युवती के पिता ने धमकी दी थी कि वीकेश को लेकर गांव से चले जाओ, नहीं तो जान से मार देंगे। इस पर वीरी सिंह बेटे वीकेश के साथ पलपल चले गए। उनके जाने के बाद युवती की शादी हो गई। 27 नवंबर को पलवल से बिना बताए आगरा आ गया। उसके बाद घर नहीं लौटा। शव मिलने की जानकारी पर थाने आकर पहचान की। पुलिस ने छानबीन की।

...नहर में जिंदा डुबोया 

थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि विवेचना में पता चला कि वीकेश की जिस युवती से दोस्ती थी, उसकी शादी गांव लड़ामदा में हुई है। घटना वाले दिन वीकेश युवती से मिलने उसकी ससुराल पहुंच गया था। इस पर हंगामा हो गया था। युवती का पिता भी पहुंच गया था। 

युवती के पिता और जेठ ने वीकेश को पीटा। इसके बाद उसे गाड़ी में डालकर ले गए। पुलिस ने शुक्रवार को युवती के पिता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया। बताया कि वीकेश को खड़बाई नहर में डूबो दिया था। वह बेटी का घर बर्बाद कर रहा था। इस पर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed