{"_id":"75d10d1b83116b7d7e68d6e8fd1e4d1d","slug":"accident-hindi-news-414","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 14 Dec 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरा में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत हो गई। गुरुद्वारा गुरु का ताल हाईवे पर शनिवार रात एक युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई। वहीं, रविवार दोपहर सिकंदरा सब्जी मंडी पर बाइक में ट्रक की टक्कर से वृद्ध भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि उनका रिश्तेदार गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक लेकर चालक भाग गया।
घटना : 1
चौपाल गली, सिकंदरा निवासी राहुल सिंह बघेल (28) पुत्र महेंद्र सिंह घर के पास ही एक दुकान पर काम करता था। शनिवार रात को गुरुद्वारा गुरु का ताल स्थित एक मैरिज होम के बाहर खड़ा था। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। परिवारीजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की दो बेटी हैं। परिवार में कोहराम मच गया।
घटना : 2
जैतपुर, फीरोजाबाद निवासी महेंद्र सिंह (60) पुत्र मुरलीधर किसान थे। उनके बेटे पुष्पेंद्र और जोगेंद्र सिकंदरा में रहते हैं। महेेंद्र शुक्रवार को बेटों से मिलने आए थे। महेंद्र की बड़ी बहन महादेवी (65) पत्नी सुजान सिंह निवासी थाना खेरगढ़, फीरोजाबाद भी साथ थीं। रविवार दोपहर तकरीबन 12 बजे महेंद्र और महादेवी रिश्तेदार नितिन के साथ बाइक पर बेटे जोेगेंद्र की दुकान पर सिकंदरा सब्जी मंडी जा रहे थे। मंडी के सामने पहुंचने पर पीछे से आते ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र सिंह और महादेवी की मौत हो गई। नितिन गंभीर घायल हो गया। ट्रक को लेकर चालक चौराहे की तरफ भाग निकला। कुछ लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका। बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने हंगामा करने का प्रयास किया, पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया। हादसे से कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम भी लग गया।
विज्ञापन
ट्रक में घुसी बेकाबू बस, 10 घायल
औरैया। शनिवार देर रात चारबाग डिपो शताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली से लखनऊ आ रही थी। हाइवे रोड करमपुर के पास कोहरे के चलते खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में करीब 10 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। हादसे में संध्या (45) पत्नी शिव कुमार निवासी आवास विकास आगरा, फीरोजाबाद जनपद के गांव चिरौली निवासी सोमवीर (45) भी घायल हुए हैं। बस में करीब 50 सवारियां बैठी थीं।