फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident

सड़क हादसे में तीन की मौत पर बवाल

Fri, 11 Sep 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 11 Sep 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
accident
 फतेहाबाद बाईपास पर गुरुवार दोपहर 11 बजे ट्रैक्टर की टक्कर से रोडवेज बस के नीचे आ जाने से बाइक सवार दंपति समेत तीन की मौत हो जाने पर जमकर बवाल हुआ। शव तुरंत ही पोस्टमार्टम के लिए भेजने से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया और पथराव किया। फतेहाबाद इंस्पेक्टर हरेंद्र पाल सिंह को सड़क पर गिराकर पीटा। उन्होंने हवाई फायर कर खुद को बचाया। भीड़ ने एसडीएम जेपी चौहान पर भी पथराव किया। बाद में पीएसी और आरएएफ ने बड़ी मुश्किल से हालात पर काबू पाया। दो घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

नई दिल्ली के संगम विहार निवासी एवं मूल निवासी तिवाहा (फतेहाबाद) सोनू (30) पुत्र कोमीद खां, उनकी पत्नी सोनो बेगम (28), पुत्री खुशी (8) और मौसेरे भाई राशिद पुत्र छोटे खां के साथ भाई शाकिर की बीमारी से मौत पर शोक व्यक्त करने तिवाहा आए थे। गुरुवार सुबह सोनू अपनी पुत्री खुशी को दवा दिलवाने फतेहाबाद आए थे। चारों एक बाइक पर थे। तभी बाईपास पर पीछे से आए ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बच्ची दूर जा गिरी। इसी दौरान बाह की ओर से आ रही रोडवेज बस (संख्या यूपी 052 9235) के नीचे तीनों आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बवाल हुआ।  थराव में एसडीएम के अलावा मृतक के भाई यासिर और थाने के मुंशी हाकिम सिंह को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed