फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ABVP's campaign chief suspended from university

एबीवीपी का प्रचार प्रमुख सस्पेंड

Wed, 30 Nov 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 30 Nov 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
ABVP's campaign chief suspended from university
छात्रा को परेशान करने के आरोप पर चीफ प्राक्टर ने किया निलंबित, - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
व्हाट्स एप पर छात्रा को धमकाना अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रचार प्रमुख और बीकॉम के छात्र देवांश भट्ट को भारी पड़ गया है। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर ने उसे संबंधित संस्थान से निलंबित कर दिया है। एबीवीपी ने भी उसे दायित्वों से मुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

छात्रा ने मंगलवार को संबंधित संस्थान के निदेशक से शिकायत की। आरोप लगाया कि देवांश उसे परेशान कर रहा है। छात्रा घबराई हुई थी। व्हाट्स एप पर भेजे गए मेसेज को भी दिखाया। कुछ देर बाद इसी मामले में एनएसयूआई और समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ता पहुंच गए। ये संस्थान के निदेशक के पास जाने लगे तो कुछ शिक्षकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। छात्र नेताओं और शिक्षकों के बीच नोकझोंक और धक्कामुक्की भी हुई। बाद में निदेशक ने दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

निदेशक ने चीफ प्रॉक्टर मनोज श्रीवास्तव को इस बारे में बताया। निदेशक के पत्र और उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों को संज्ञान में लते हुए देवांश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि कुलपति के आदेश पर जांच के लिए समिति गठित की गई है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिव अमित सिंह, जिलाध्यक्ष मनीष गौतम, हर्ष उपाध्याय, अजीत गौतम, गौरव शर्मा, विलाल अहमद, अपूर्व शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बृजेश शर्मा भी विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रकरण में जांच की गई तो कुछ सीमा तक देवांश भट्ट लिप्त पाए गए। विद्यार्थी परिषद माताओं, बहनों और शिक्षकों का सम्मान करती है और इस तरह के कृत्य की निंदा करती है। इसलिए देवांश को परिषद के सभी दायित्वों से तत्काल मुक्त करती है। कुछ छात्र संगठनों ने शिक्षकों के साथ अभद्रता की। उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
- डा. मनु प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष, एबीवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed