{"_id":"5ae8ae7a4f1c1ba1098b79c3","slug":"91525198458-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूड़ी गोदाम संचालक के घर से चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चूड़ी गोदाम संचालक के घर से चोरी
Updated Tue, 01 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर के सर्कुलर रोड पर सोमवार रात को चूड़ी गोदाम संचालक के घर के शौचालय का जंगला तोड़कर चोर लाखों के जेवर, नकदी और मोबाइल ले गए। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को सुबह जागने पर हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
थाना रसूलपुर के सर्कुलर रोड निवासी मुकेश गुप्ता का न्यू सपना बैंगल स्टोर के नाम से चूड़ी का गोदाम है। उनका परिवार गोदाम के ऊपर ही रहता हैै। सोमवार रात चोर उनके मकान के शौचालय का जंगला तोड़कर घुस गए। चोर घर में रखे लाखों के जेवरात, नकदी और मोबाइल ले गए। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह जागने पर हुई। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष रसूलपुर ने बताया कि चोर की घटना संज्ञान में आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।