फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सड़क हादसे में तीन की मौत

सड़क हादसे में तीन की मौत

Tue, 01 May 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन की मौत
फिरोजाबाद/नारखी। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में युवक सहित दो की मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रॉमा सेंटर से महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे आगरा रेफर कर दिया। वहीं नारखी मेें एक ट्रैक्टर के नीचे दबने से बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


गालिबनगर निवासी मोहम्मद हाशिम का 18 वर्षीय बेटा मोसिफ दिल्ली से घर वापस लौटा था। वह रिक्शा से जा रहा था तभी अचानक रिक्शा पलट गया। इसके कारण मोसिफ उछलकर दूर गिरा। पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन मौसिफ को रौंदकर भाग गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बताते कि मोसिफ ने हाल में इंटर की परीक्षा पास की थी। सूचना मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ,हाजी सईट पटेल व राम निवास यादव सहित काफी लोग पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

खेरिया खुर्द निवासी राघवेंद्र सिंह (28) आगरा में नौकरी करते हैं। मंगलवार को पत्नी अनुराधा उर्फ अन्नू के साथ बाइक से आगरा जाने के लिए दोनों घर से ही निकले थे। उनकी बाइक जैसे ही असन चौराहे के समीप ही पहुंची थी कि तभी स्कूल बस की चपेट में आने से दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर डायल 100 के कांस्टेबिल जयवीर सिंह ,मनोज कुमार, रवि कश्यप पहुंचे। घायलों को ही जिला अस्पताल लाए। चिकित्सक ने राघवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि अनुराधा की हालत गंभीर होने के कारण आगरा रेफर किया। नारखी के गांव बरतरा में 11 वर्षीय बालक की ट्रैक्टर के पहिया नीचे आने के कारण मौत हो गई। बालक का नाम गोलू बताया जा रहा है। बताते हैं कि ट्रैक्टर बालक का पिता चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता की कार में ट्रक ने मारी टक्कर
जसराना। भाजपा के किसान मोर्चा के बृजक्षेत्र महामंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह राजपूत की पुत्री की मंगलवार को लग्न समारोह था। लग्न समारोह के लिए उनका पुत्र विकास राजपूत, अनुपम राजपूत निवासी विष्णुपुरी जसराना और एक अन्य साथी के साथ जा रहे थे। उतरारा के समीप उनके वाहन में ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण कार दो से तीन पलटा खाकर सड़क किनारे खाई में चली गई। चालक ट्रक लेकर भाग गया।


हादसे में घायल जेई आगरा रेफर
फिरोजाबाद। जलकल विभाग के अवर अभियंता मुंशीलाल वर्मा सुबह 10.30 बजे बौधाश्रम रोड से लौट रहे थे। वह सर्विस रोड पर आए थे, तभी बाइक सवार दो युवकों ने टक्कर मार दी। इससे उनके पैर में गंभीर चोट आई। इलाज के लिए भर्ती कराया गया यहां से उन्हें पुष्पांजलि अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed